नगर क्षेत्र के विद्यालय में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित एक स्कूल में आज सरवोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहयोग से आयोजित निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप संपन्न हो गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल मेंटर्स श्रीमती उमा वात्सल्य एवं विनोद वात्सल्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में आम जनता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच सुविधाएं प्रदान की गईं।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ- अबसर अहमद (हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ- पवन सिंह (फिजिशियन) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी एवं पीएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की गईं।इस अवसर पर स्कूल मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य ने कहा कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन की दिशा में जागरूक करना भी हमारा दायित्व है। यह स्वास्थ्य शिविर उसी सोच का परिणाम है।विद्यालय के एमडी श्री नितिन वात्सल्य ने कहा कि यह विद्यालय सदैव समाजहित में कार्य करता रहा है। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं, जो अत्यंत संतोषजनक है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment