देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। इसी उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की शुरुआत की है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही, जहां उन्होंने स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि जारी की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा…
Day: December 18, 2025
47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दीप प्रज्वलन कर किया सम्मेलन का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया और आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण किया, जिसमें जनसंपर्क, प्रशासनिक संचार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने वहां लगाए गए स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल का भी अवलोकन किया…
हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में सह अभियुक्त मुकेश, जो मंगोलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं, ने खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया गया कि अभियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद, ब्रज पाल सिंह राठौर ने पीड़ित से पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की…
मदनपल्ली में अटल–मोदी सुशासन यात्रा में सीएम धामी बोले, अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक फैसले से उत्तराखंड को मिली नई पहचान
आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में रविवार को आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचारधारा आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 वर्ष पहले उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिसने पर्वतीय क्षेत्र के विकास की नई राह खोली। यदि उत्तराखंड…
नगर निगम द्वारा बनाई जा रही 68 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया कल व परसों
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि आज नगर निगम के सभागार में उपस्थित पत्रकार बंधुगण एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से नगर की सम्मानित जनता के समक्ष मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नगर के सर्वागीण विकास और नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने के लिये नगर निगम की सम्भावित कार्य योजना आपके माध्यम से रखते हुये खुशी का एहसास हो रहा हैं। नगर निगम क्षेत्र में जनता जनार्दन से नगर निकाय चुनाव के समय किये गये वादो को मूर्तरूप देने के उद्देष्य से आय के संसाधन तलाशते हुये निगम…
टचवुड स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित
काशीपुर। नगर के टचवुड स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्य अतिथि डॉ- यूनुस चौधरी, विजेन्द्र चौधरी, स्कूल प्रबंधक फारूख अहमद चौधरी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के बड़े-बड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन का सुंदर संगम इस एनुअल फंक्शन में साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को लेकर बड़े विद्यार्थियों के…
विधायक ने किया क्षेत्र की दो सड़कों का शिलान्यास
काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने क्षेत्र की दो सड़कों का शिलान्यास किया। चीमा ने बताया कि वार्ड नं- 5 ओम विहार कॉलोनी में बहल्ला पुलिया से जयप्रकाश के घर तक 120 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण व चंद्रपाल यादव के घर से बालम सिंह नियाल के घर तक 130 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि इन मार्गों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जाएगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक…
वरिष्ठ समाज सेवी हाजी छैला खा के निधन पर काशीपुर में शोक की लहर
काशीपुर। उत्तराखड पुलिस के सीनियर एसआई व नैनीताल जनपद की भावली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक आसिफ खान व काशीपुर की मल्टीवाल पेपर मिल के प्रबंधक अजमत खान के पिता हाजी छैला खान (आयु 90 वर्ष) निवासी अल्ली खा चौक, के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमे व विभिन्न समाजिक व राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मरहूम (दिवंगत) की मगफिरत (मोक्ष) के लिये दुआ की गयी है। उनके निधन की खबर लगते ही उनके शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आज नम आंखों के साथ उन्हें सुपर्द खाक…
