टचवुड स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित

काशीपुर। नगर के टचवुड स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्य अतिथि डॉ- यूनुस चौधरी, विजेन्द्र चौधरी, स्कूल प्रबंधक फारूख अहमद चौधरी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही आसपास के बड़े-बड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन का सुंदर संगम इस एनुअल फंक्शन में साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों को लेकर बड़े विद्यार्थियों के सशक्त नाटकों और नृत्यों तक, हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सेना पर आधारित नाटक ने देशभक्ति की भावना जगाई, वहीं माँ पर आधारित प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को भावुक कर दिया। इस प्रस्तुति के दौरान दर्शकों द्वारा मोबाइल की फ्रलैश लाइट जलाकर माँ के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया गया, जो कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण रहा। कार्यक्रम में मशहूर शायर इकबाल अदीब और असरार अहमद की उपस्थिति भी रही, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को साहित्यिक गरिमा प्रदान की। इस मौके पर अर्पण शर्मा, आशीष स्टीफन, जिया उल हसन, शारिक सिद्दीकी, राधे श्याम तिवारी सर, पी-सी- तिवारी, शादमा, रानी, बब्बन खान, भुवनेश कर्नाटक, शानिब चौधरी, शाहरुख चौधरी, मनोज मिश्रा, सलमान चौधरी आसिफ चौधरी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। मंच का संचालन कक्षा 9 की जैना नाजिम व कक्षा 10वीं की उसवतुन्निसा ने किया। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सम्मान व ऊँचाई प्रदान की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment