काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि आज नगर निगम के सभागार में उपस्थित पत्रकार बंधुगण एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से नगर की सम्मानित जनता के समक्ष मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नगर के सर्वागीण विकास और नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने के लिये नगर निगम की सम्भावित कार्य योजना आपके माध्यम से रखते हुये खुशी का एहसास हो रहा हैं। नगर निगम क्षेत्र में जनता जनार्दन से नगर निकाय चुनाव के समय किये गये वादो को मूर्तरूप देने के उद्देष्य से आय के संसाधन तलाशते हुये निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रभावशाली सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में निश्प्रोज्य पड़ी भूमियों को अनावष्यक अतिक्रमण से मुक्त रखे जाने हेतु सुरक्षा एवं आय के संसाधन बढाये जाने की दृश्टि से दुकानों के निर्माण किये जाने का निर्णय लिया गया है। दुकानो का निर्माण कार्यः- नगर निगम क्षेत्र में अपने विकास कार्यो के विभिन्न चरणों के धरातल पर उतारे जाने के पश्चात 500 दुकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करते हुये नगर निगम की आय में 100 करोड़ की वृद्धि के मापदण्ड़ को मानकर प्रथम चरण में गुरूद्धारे रोड पर आनन्द नर्सरी के पास 32 दुकाने, नमन स्वीटस कोर्ट रोड के सामने 08 दुकाने तथा कुण्डेष्वरी रोड साई मंदिर से आगे 28 दुकानों सहित कुल 68 दुकानों के निर्माण और उसके लिये 19 एवं 20 दिसम्बर 2025 को नीलामी हेतु तिथि नियत की गई हैं। उपरोक्त प्रथम चरण की दुकानों के निर्माण से नगर के चहुमुखी विकास, स्वच्छता, स्ट्रीट लाईट, जल निकासी एवं सड़क नाली आदि हेतु प्रतिवर्ष 50 लाख किराये के रूप में तथा दुकानो के नीलाम के साथ 15 करोड की एकमुश्त आय का अनुमान हैं। इस कार्य योजना के मूर्तरूप लेने से जहॉ एक ओर नगर क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर रोजगार, और अपना व्यवसाय किये जाने के लिये जगह तलाश रहे नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित आशा पूर्ण होगी। वही दूसरी ओर माननीय मुख्यमंत्री जी के काशीपुर को प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में विकसित किये जाने के संकल्प को भी साकार किया जा सकेगा। इसके लिये आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहता हूॅ कि मुख्यमंत्री के असाधारण सहयोग से नगर के विकास हेतु लगातार धरातलीय कार्य किये जा रहे हैं। उन कार्यो के बावजूद नगर की जनता जनार्दन पर पूर्व के निर्धारित करो में किसी प्रकार की वृद्धि न करते हुये नगर के विकास की लकीर को अपने सम्मानित पार्शदगणों, अधिकारियों/कार्मिको के सहयोग से नगर की देवतुल्य जनता के विष्वास को मजबूत करने की दिशा में लगातार बड़ा करते हुये अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है जिसके लिये मैं सर्वप्रथम विकल्प रहित संकल्प के पुरोद्धा मा0 मुख्यमंत्री जी, देवतुल्य जनता और नगर निगम परिवार का हृदय की गहराईयों से साधुवाद करता हूॅ। स्ट्रीट वैण्ड़िग जोनः- नगर निगम सीमान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर ठेले फड़ लगाकर अपना अलग-अलग व्यवसाय कर रहे व्यापारियों से आवागमन में होने वाली परेशानियों से बचाव हेतु कुल 10 स्थानों पर वैण्ड़िग जोन बनाये जाने की कार्य योजना के प्रथम चरण में बीते कल 17 दिसंबर को सभी विभागीय अधिकारियों एवं आर्किटेक्ट के साथ 05 स्थानों का चयन करते हुये वैडिंग जोन बनाये जाने का निर्णय लिया गया है जो अत्याधुनिक सुविधाओं और स्थानीय निवासियों का एक ही स्थान पर पृथक-पृथक प्रकार से व्यंजनो का लुत्फ लेने के साथ-साथ अन्य घरेलू उपयोगी सामग्री क्रय करने का सपना साकार होगा। इस वैण्डिंग जोन के अस्तित्व में आने से जहॉ एक ओर स्थानीय लोगो को रोजगार के स्थायी साधन उपलब्ध होगे वही दूसरी ओर समय-समय पर अतिक्रमण अभियान अथवा अन्य अवसरो पर होने वाली कार्यवाहियों से पूर्ण रूप से निजात मिलेगी। और नगर की जनता जनार्दन को भी विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड, फल स्ट्रीट एवं सब्जी स्ट्रीट के लिये निष्चित एवं चिन्हित स्थान पर पहुॅचने में सुलभता होगी। इसके लिये मुख्यमंत्री की वैडिंग जोन बनाये जाने की पॉलिसी काशापुर के उत्थान एवं विकास में मील का पत्थर साबित होगी ऐसा मुझे पूर्ण विष्वास हैं। नगर निगम द्वारा चिन्हित किये गये स्थानों पर निम्नवत् व्यापारी गतिविधियॉ संचालित की जायेगी। इन वर्णित 5 स्थानों पर वैण्ड़िग जोन की स्थापना के पष्चात अन्य 5 स्थानों पर वैण्ड़िग जोन बनाये जाने की कार्यवाही के लिये स्थान चयन की प्रक्रिया हेतु सहायक नगर आयुक्त, अवर अभियन्ता, कर एवं राजस्व अधीक्षक, लेऽपाल एवं निगम के आर्किटेक्ट की समिति को निर्देष जारी किये गये हैं। अंत में यहॉ उपस्थित सभी सम्मानित मीडिया बन्धुओं के माध्यम से नगर की सम्मानित जनता जनार्दन को विनम्र अनुरोध करना चाहूॅगा कि नगर के विकास एवं उत्थान हेतु कल 19 एवं 20 दिसम्बर को प्रथम चरण में की जा रही 68 दुकानों की नीलामी में अपनी आवश्यकता के अनुरूप प्रतिभाग करते हुये नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने और यथाशीघ्र स्थापित किये जाने वाले वैण्ड़िग जोन का उपयोग करते हुये नगर के विकास हेतु अपना अतुलनीय योगदान दिये जाने में सहयोग करने का कष्ट करें। महापौर से दीपक बाली ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अनुसार के वी आर हॉस्पिटल से बिजनेस इन होटल तक तथा वहां के बाद परमानंदपुर तक होने वाले सड़क के सौंदर्य कारण एवं चौड़ीकरण के लिए किसी भी प्राइवेट भवन को नहीं तोड़ा जाएगा। कुछ लोग इस तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं लेकिन वह सब गलत है मैं 1 इंच तोड़फोड़ नहीं होने दूंगा। जनता किसी के भी बहकावे में न आए। वही यहां बनेंगे स्टीट फ़ूड के लिए वेंडिंग जोन गिरीताल के पीछे सिचाई विभाग द्वारा बनाये गये बाईपास माग पर फूड स्ट्रीट, द्रोणासागर के पीछे टाट वाले बाबा आश्रम मार्ग पर सब्जी एवं फल स्ट्रीट,रामनगर रोड ट्रेड षोरूम से रेलवे क्रॉसिंग के मध्य तक फूड स्ट्रीट,गिरी सरोवर के पूर्वी तट के पास सिचाई विभाग द्वारा निर्मित बाईपास मार्ग के दोनो ओर सब्जी एवं फल स्ट्रीट।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
