मदनपल्ली में अटल–मोदी सुशासन यात्रा में सीएम धामी बोले, अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक फैसले से उत्तराखंड को मिली नई पहचान

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में रविवार को आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचारधारा आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 वर्ष पहले उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिसने पर्वतीय क्षेत्र के विकास की नई राह खोली। यदि उत्तराखंड अलग राज्य न बनता, तो यहां के लोगों को अपने अधिकारों और विकास के लिए इतना सशक्त मंच नहीं मिल पाता। अटल जी का यह निर्णय दूरदर्शिता और राष्ट्रहित में लिया गया ऐसा कदम था, जिसके परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।सीएम धामी ने उत्तराखंड में हुए सुशासन के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार पर सख्ती, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्यों में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है, जिसका लाभ आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का उत्तराखंड और प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत का विजन मिलकर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। अटल–मोदी सुशासन यात्रा न केवल उनके विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुशासन और विकास की प्रेरणा देने का भी कार्य कर रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment