ढेला पुल के पास अवैध रूप से कूड़ा निस्तारण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर। नगर निगम टीम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत आज ढेला पुल के पास अवैध रूप से कूड़ा निस्तारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा लाकर शहर की सीमा के भीतर ढेला नदी क्षेत्र में फैला रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से कब्जे में ले लिया। निगम प्रशासन को सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंच शहर के बाहरी ग्रामीण क्षेत्र सरवरखेड़ा से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कूड़ा लाकर नगर निगम की परिधि के भीतर ढेला पुल के पास नदी क्षेत्र में अवैध रूप से डाला जा रहा है। इन लोगों द्वारा ढेला पुल के समीपवर्ती क्षेत्र को अनधिकृत रूप से ‘डंपिंग ग्राउंड’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण और स्थानीय स्वच्छता को भारी नुकसान पहुँच रहा था। नगर निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और कूड़ा फैलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया। वाहन को तुरंत जब्त कर लिया गया है और संबंधित पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। टीम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, हरेन्द्र, दीपू, अभिषेक आदि निगम कर्मचारी शामिल रहे। वहीं नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नगर निगम की सीमा के भीतर या नदी क्षेत्रें में किसी भी प्रकार का अवैध कूड़ा डंपिंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाहर से कूड़ा लाकर शहर की स्वच्छता बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोरतम जुर्माना और कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment