इस्लामिया स्कूल का चार्ज नई कमेटी को सौंपा

काशीपुर। बीती फरवरी 2025 में उत्तराखड वक्फ बोर्ड द्वारा मिर्जा नदीम बेग की अध्यक्षता में और अली अनवर एडवोकेट की सचिवता में चार सदस्यायी कमेटी का गठन किया गया था लेकिन वर्तमान तक भी नवनियुक्त कमेटी को चार्ज पूर्व समिति ने नहीं सोपा था। इस प्रकरण को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में बाद दायर किया गया जिसकी गहन सुनवाई के उपरांत माननीय उच्च न्यायालय ने उप जिलाधिकारी काशीपुर को 3 सप्ताह के भीतर चार्ज दिलाने हेतु अधिकृत किया। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश 30 अक्टूबर 2025 के क्रम में गुरूवार को चार्ज तहसीलदार काशीपुर के द्वारा राजस्व निरीक्षक और दो उपनिरीक्षको सहित कटोराताल चौकी के उपनिक्षक गिरीश चद्र और भारी पुलिस बल की उपस्थिति मे दिलवाया गया। नवनियुक्त अली अनवर एडवोकेट ने बताया की स्कूल के लिए इंग्लिश मिडियम की मान्यता शिक्षा विभाग से ली जाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अली अनवर एडवोकेट मे बताया की स्कूल की संपत्ति पर अवैध कब्जा है पूर्व कमेटी ने किरायेदारो से वर्षो से किराया नही वसूला है, नोटिसी कार्यवाही कर किराया वसूला जायेगा। वक्फ अधिनियम के तहत बेदऽली कर सम्पत्ति ऽाली कराई जाएगी। अली अनवर ने बताया की मोहल्ला खालसा मे अहाता है जो स्कूल की संपत्ति का किराया विधिवत नही वसूला है तत्काल नोटिसी कार्यवाही की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment