यूसीसी संशोधन विधेयक राज्यपाल ने लौटाया, आपत्तियों के निस्तारण के बाद फिर लाया जाएगा सदन में

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से जुड़े संशोधन विधेयक को राज्यपाल ने आपत्ति के साथ शासन को वापस लौटा दिया है। राज्यपाल द्वारा विधेयक लौटाए जाने के बाद अब संबंधित विभाग इसकी दोबारा समीक्षा और परीक्षण करेगा। इसके बाद आपत्तियों को दूर करते हुए संशोधित विधेयक को पुनः विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।गौरतलब है कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने यूसीसी संशोधन विधेयक को सदन से पारित कराकर लोक भवन भेजा था। लेकिन विधेयक के परीक्षण के दौरान इसमें एक तकनीकी कमी सामने आई। विधेयक की धारा-4…

डालनवाला कोतवाली में गंदगी पर मुख्यमंत्री की नाराजगी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

डालनवाला कोतवाली परिसर में गंदगी पाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद देहरादून पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री की नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है और जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।शनिवार को एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी थानों और चौकियों के परिसरों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने आम…

बुग्गावाला के नौकरग्रांट में मुख्यमंत्री धामी ने मशरूम ग्राम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला क्षेत्र के नौकरग्रांट में विकसित किए गए मशरूम ग्राम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए इस प्रयास को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। मशरूम ग्राम की स्थापना के तहत करीब पांच बीघा भूमि पर मशरूम प्लांट की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेती और उद्यान को प्रोत्साहित करने के…

रुद्रपुर में पारिवारिक विवाद से परेशान महिला पेट्रोल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची, आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप

रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। महिला अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आई थी और आत्मदाह करने की बात कह रही थी।महिला की हरकत को देखते ही मौके पर मौजूद पुलिस और खुफिया कर्मी हरकत में आ गए। तत्परता दिखाते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसे सुरक्षित रूप से काबू…

स्वर्गवासी मयंक चौधरी की याद में राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। नगर के राजकीय चिकित्सालय में छात्र नेता व वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व अध्यक्ष पंखुड़ी टीम , काशीपुर स्वर्गवासी मयंक चौधरी की याद में टीम ने रक्तदान का आयोजन किया । जिसमे काशीपुर छात्रसंघ के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । साथ ही यह आवाहन किया की काशीपुर शहर को आने वाले समय में नशामुक्त बनाना है । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शिवांश मिश्रा ने बताया कि काशीपुर छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया की काशीपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए संस्था…

ढेला पुल के पास कूड़ा डालने पर बिफरे महापौर अधिकारियों को दिए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

काशीपुर। मेयर ने मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के पास डाले जा रहे कूड़े को गंभीरता से लिया है और आज उन्होंने मौके का निरीक्षण कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को भी निर्देश दिए कि जो लोग कूड़ा डाल रहे हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया जाए।उल्लेखनीय है कि गत दिवस नगर निगम प्रशासन ने एक ट्रैक्टर ट्राली को ढेला नदी के पुल के पास कूड़ा डालते…

महापौर ने नगर में बन रही लक्ष्मीपुर माइनर का निरीक्षण किया

काशीपुर। महापौर ने आज मझरा रोड पर (लक्ष्मीपुर पट्टी में) बन रही माइनर का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । उन्होंने कार्यदायी संस्था को आ रही समस्याओं को भी सुना और संबंधित विभागों को तत्काल इन समस्याओं का समाधान करने को कहा।महापौर दीपक बाली आज नगर के भ्रमण पर रहे और उन्होंने लक्ष्मीपुर पट्टी में पहुंचकर बन रही माइनर का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के लोगों ने रास्ते में आ रहे ट्रांसफार्मर और सीवर व पेयजल लाइन के बारे में जब महापौर को अवगत कराया…