बुग्गावाला के नौकरग्रांट में मुख्यमंत्री धामी ने मशरूम ग्राम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला क्षेत्र के नौकरग्रांट में विकसित किए गए मशरूम ग्राम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए इस प्रयास को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। मशरूम ग्राम की स्थापना के तहत करीब पांच बीघा भूमि पर मशरूम प्लांट की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेती और उद्यान को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ नवीन और लाभकारी कृषि गतिविधियों को अपनाएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियां कम भूमि में अधिक आय देने वाली हैं और इससे युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि, बागवानी और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। मशरूम ग्राम जैसी पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार भी उपलब्ध कराएगी।इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बतरा और विधायक रवि बहादुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी मशरूम ग्राम की पहल को सराहनीय बताते हुए इसे किसानों और स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी बताया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment