काशीपुर। हंस फाउंडेशन के सौजन्य से काशीपुर में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर गिरीताल में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीज पहुंचे जिसमें लगभग 82 लोगों को चश्मो का वितरण और दवाइयां निशुल्क दी गई।विवेक भंडारी कैंप कोऑर्डिनेटर के द्वारा बताया गया कि 150 मरीज के द्वारा अपनी आंखो का चेकअप कराया गया जिसमें से 35 मरीज ऑपरेशन के लिए सिलेक्ट किए गए। दिग्विजय सिंह समाजसेवी के द्वारा बताया गया कि जिन 35 मरीज का ऑपरेशन होना है उसके लिए 21 दिसंबर 2025 को सुबह 9ः30 बजे काशीपुर से मरीज को लेकर हंस फाउंडेशन की बस रवाना होगी जिनका 22 दिसंबर को ऑपरेशन होगा और 23 दिसंबर को सतपुली से उनको वापस काशीपुर लेकर बस आएगी। डॉ राहुल राणा आई स्पेशलिस्ट हंस फाउंडेशन के द्वारा बताया गया कि जिन लोगों को मोतियाबिंद है उनका ऑपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल ले जाया जाएगा शेष लोगों को यहां पर निशुल्क चश्मा और दवाइयां दी गई हैं। इस कैंप के आयोजन व्यवस्था में लाल सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह, महेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु चौहान, चंद्रशेऽर पाठक और हरदीप शर्मा रहे इनके द्वारा कैंप की सूचना और लोगों तक जानकारी पहुंचने का कार्य किया गया और कैंप में व्यवस्था बनाई गई।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
