काशीपुर। देहरादून से कार द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने आज जसपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के बैलजुड़ी स्थित निवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालव से खैर मक़दम किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वक्फ एमेनवेंट एक्ट 2025 लेकर आयी है उसके तहत अभी उम्मीद पोर्टल के उपर तमाम प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे थे। वक्फ पर रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग चार-साढ़े माह इसी कशमकश में गुजर गये कि वक्फ पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए या नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देर आए दुरूस्त आए और वक्फ पर रजिस्ट्रेशन होने शुरू हुए मगर समय कम होने के चलते जितने रजिस्ट्रेशन होने चाहिए थे वह नहीं हुए। अब यह समय गढ़वाल ट्रिमनल में 6 फरवरी व कुमायूं ट्रिमनल को 15 मार्च का समय मिला है। दोवारा पोर्टल अब ऑन हो गया है वक्फ सम्पत्तियों का सभी लोग रजिस्ट्रेशन ईमानदार से दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग वक्फ की सम्पत्तियों को वक्फ में दर्ज नहीं करायेंगे हम उनको वक्फ माफियाओं की श्रेणी में रखेंगे। यह वक्फ सदके जकात का पैसा है जो भी व्यक्ति वक्फ की सम्पत्ति को जानबूझकर वक्फ में दर्ज नहीं करायेगा या उसे खुर्द-बुर्द करने की कोशिश करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता युनूस चौधरी, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ- हसन नूरी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी नफीस अहमद, अली जान, गुलफाम शेख, फराज खान, अजहर प्रधान, शाहिद हुसैन, हाजी फरासत हुसैन, इकराम प्रधान बैलजुड़ी, फारूक चौधरी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद गुलफाम, हाजी तारिक हुसैन, अनवर मास्टर, मुस्तकीम अहमद, मोहम्मद असलम आदि शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
