गिरफ्तारी के डर से वांछित नशा तस्कर ने किया कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण

काशीपुर। पुलिस द्वारा वांछित नशा तस्कर को गिरफ्रतार किया गया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली में दर्ज धारा 8, 21, 22, 60 व सपठित धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त रिपुल चोहान पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम नजीमपुर पोस्ट जलालाबाद थाना नजीबाबाद यूपी की गिरफ्रतारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। आज वांछित अभियुक्त रिपुल चोहान द्वारा पुलिस कार्यवाही के डर से स्वयं कोतवाली आकर अपनी गिरफ्रतारी दी गई। उसने बताया कि वह घर में बार-बार पुलिस की दबिश से दवाब में आ गया था। घर की कुर्की की कार्यवाही न हो इस कारण स्वयं ही कोतवाली आ गया है रिपुल को थाना परिसर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या द्वारा गिरफ्रतार कर दाखिल किया गया। आज उसे पुलिस अभीरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment