रानीखेत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक राज्य में मुगलिया मानसिकता को पनपाने का काम किया, जिसे अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाप्त कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को देवभूमि के मंदिरों की नहीं, बल्कि अवैध मजारों और अतिक्रमणों की चिंता रहती है। जब भी सरकार अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई करती है, कांग्रेस को परेशानी होने लगती है।सोमवार को रानीखेत के ताड़ीखेत में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भव्य और दिव्य बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य की डेमोग्राफी बदलने का काम किया, जिसे सुधारने के लिए मौजूदा सरकार ने सख्त कानून बनाकर कठोर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिहाद से जुड़े मामलों में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का कांग्रेस ने हर बार विरोध किया है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अवैध रूप से संचालित मदरसों को बंद करने पर भी कांग्रेस को आपत्ति है। समान नागरिक संहिता जैसे ऐतिहासिक कानून से भी विपक्ष को दिक्कत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलकर घुसपैठ करने और देवभूमि उत्तराखंड की छवि खराब करने के सभी प्रयासों को विफल कर रही है।खेल क्षेत्र में बड़ी घोषणाइसी दौरान सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान लागू करेगी। इसके तहत उत्तराखंड के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी में स्थापित किया जा रहा है, जबकि लोहाघाट में पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
