जब बच्चों का छात्रावास आध्यात्मिक आयोजन से गुलजार हो गया

काशीपुर। गोद लिए गए 50 बच्चों को आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान से अवगत कराने हेतु डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली और हॉस्टल वार्डन ज्योति राणा तथा समस्त स्टाफ के कुशल नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय छात्रावास काशीपुर का परिसर धार्मिक आयोजन की खुशियों, संगीत और मुस्कान से गुलज़ार हो गया। गुरुकुल फाउंडेशन से नीरज कपूर , अपने बच्चों एवं लगभग 30 स्टाफ सदस्यों के साथ, छात्रावास के बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए गिफ्ट देकर गए, यह अचानक बच्चों के लिए एक सरप्राइज…

जींम्स ग्रिल हाउस का उर्वशी बाली ने किया उद्घाटन किया

काशीपुर। आईएचएम बेंगलुरु के पूर्व छात्र द्वारा यहां रामनगर रोड पर खोले गए जींम्स ग्रिल हाउस का डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर और समाजसेवी तथा महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली द्वारा उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि राहुल सिंह, आईएचएम बैंगलोर के पूर्व छात्र, हैं जिन्होने आतिथ्य के क्षेत्र में एक विशिष्ट और प्रेरणादायक करियर स्थापित किया है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत लक्ज़री पैलेस होटलों से की और आगे चलकर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के समीप कई नवीन एफ एंड बी (F&B) उपक्रमों की…

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नगर निगम में लगाई प्रदर्शनी अटल

काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वी जयंती स्मृति सप्ताह के अंतर्गत अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली सहित तमाम भाजपाइयों ने फीता काटकर शुभारंभ किया और देश के उस महान सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज सुबह 11 बजे तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का जयकारों के बीच उद्घाटन किया तथा साथ ही साथ…

महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने महुआखेड़ा गंज में गरीब बेसहारा लोगों को वितरित किए कंबल

काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला मोर्चा काशीपुर की जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की उत्तराखड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने कड़कड़ाती सर्दी में गरीब व बेसहारा लोगों को महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में जाकर कंबल बांटे। इस दौरान एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि सर्दी में अनगिनत गरीब परिवार, बेघर लोग और बच्चे ठंड से कांपते हैं क्योंकि उनके पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं होते। कई लोग बीमार पड़ जाते हैं या अपनी जान गंवा बैठते हैं, सिर्फ इसलिए कि वे गर्म कपड़े नहीं…

भाजपा सरकार जनता को चाहे जितना कर ले परेशान 2027 में चुकाना पड़ेगा परिणाम-गौतम

काशीपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार भोली भाली जनता का कहीं उत्पीड़न तो नहीं कर रही। प्रश्न गंभीर है परंतु प्रदेश में कई वर्षों से नागरिक सुविधा अनुसार जमीन लेकर उस पर नियम कानून अनुसार भवन बना रहे हैं परंतु प्रदेश की धामी सरकार इन लोगों की जमीनों पर सरकारी कब्जा होने का आरोप लगाकर लोगों के घरों व जमीनों पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण का नाम दिया जा रहा है। कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने सरकार के नुमाइंदों से प्रश्न किया है कि यह काम नागरिक जोड़ तोड़ के इस…