काशीपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी का आयोजन कर कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर अपने विचारों को रखा। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में अिऽल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस पर चर्चा करते हुए प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास बलिदान और त्याग का इतिहास है। वर्तमान समय में जहां सत्ता के लिए मारामारी है,वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सदैव त्याग और बलिदान को सर्वोच्च माना है। महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने अपने विचारों को रऽते हुए कहा कि 28 दिसंबर 1885 को ए- ओ- हुयूम के द्वारा देश में कांग्रेस की स्थापना का प्रस्ताव रऽा गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष ब्योमकेश चंद बनर्जी बने,तब से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश के सामाजिक,आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखे हैं। जिसका श्वेय कांग्रेस के दिवगंत नेताओं को जाता है। इससे पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ए-ओ- ह्यूम सहित कांग्रेस के दिवगंत नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी। विचार गोष्ठी में कुलदीप ऐरी, जितेन्द्र सरस्वती, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, राकेश भगत, शाह आलम, गोपाल सिंह, त्रिलोक अधिकारी, अकरम बेग, सुशील भटनागर, मंसूर अली मंसूरी, शादाब इकबाल, ब्रह्मापाल, सुभाष पाल, इन्दर सिंह, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, विकल्प गुड़िया, दीपक गुप्ता, महेन्द्र वेदी, इकबाल अदीव, नौशाद अंसारी, फिरोज हुसैन, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
