काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में उत्तराखड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराने व इस कांड में उत्तराखड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं विधायक रेनू बिष्ट का नाम आने पर गिरफ्रतारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर महाराणा प्रताप चौक पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को सजा देने मांग की। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बीआईपी को संरक्षण देकर इस हत्याकांड में दोषी लोगों का नाम छुपाने की साजिश कर रही है, वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर का भाजपा के उत्तराऽंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और विधायक रेनू बिष्ट पर आरोप लगाने के बावजूद भी गिरफ्रतारी न होना राज्य सरकार का संरक्षण माना जाएगा। वही वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड ने विधायक रेनू बिष्ट के इशारे पर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला कर साक्षय मिटाने की बात कही है, इससे साफ है कि एक षडड्ढंत्र के तहत अंकिता भंडारी की हत्या की गई और भाजपा सरकार अपने वीआईपी लोगों को बचाने का काम कर रही है। कांग्रेस उत्तराऽंड की बेटियों की आबरू लूटने नहीं देगी। कैंडल मार्च में अलका पाल अनुपम शर्मा विमल गुड़िया हरीश कुमार सिंह ब्रह्मपाल जितेंद्र सरस्वती मंसूर मंसूरी राजेश शर्मा एडवोकेट सुभाष पाल त्रिलोक सिंह अधिकारी विनोद होंडा शुभ्रा शर्मा अर्जुन रावत, गोपाल सैनी टिका सिंह सैनी पार्षद सरफराज हनीफ गुड्डू, रशीद फारुकी मोहम्मद आरिफ अब्दुल कादिर आदि शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
