विधायक ने किया दो सीसी सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 02 सड़कों का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि ग्राम रामनगर-काशीपुर में सीसी रोड से अंकित, इमरत आदि के घरों के पास से होते हुए राधे श्याम आदि के घरों की तरफ 240 मीटर टायल मार्ग निर्माण व रामचन्द्र के मकान से मनीराम के मकान के पास सीसी रोड तक 130 मीटर टायल मार्ग निर्माण। विधायक श्री चीमा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जायेगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द द्य व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीनू, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चन्द्रप्रभा, खिलेंद्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविन्दर सिंह चंण्डोक, ग्राम प्रधान राजेश यादव, हरविन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment