मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन

काशीपुर। मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और रोजगार से खिलवाड़ करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरिया में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आहूत विशाल धरना प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को एक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट में संशोधन करके भाजपा रोजगार गारंटी का अस्तित्व ऽत्म करना चाहती है। वही महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण रोजगार की मांग आधारित प्रकृति को कमजोर कर काम की गारंटी को घटा दिया है, जिसका नुकसान ग्रामीण मजदूरों की जीविका पर पड़ेगा, कांग्रेस इसको सहन नहीं करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन मजदूरी के कार्य दिवस को काम किए जाने पर गुस्सा जाहिर कर भाजपा को बुखार फेंकने का आहवान किया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ग्राम सभा गुलड़िया में एकत्रित होकर भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रें में रोजगार की गारंटी का अस्तित्व मिटा कर भाजपा मजदूरों का छीन रही है। महात्मा गांधी का अपमान देश की जनता नहीं सहेगी। आयोजित सभा का संचालन पूर्व प्रधान रियासत अली ने किया। इस अवसर पर अजिता शर्मा, राकेश भगत, रियासत हुसैन प्रधान, जितेन्द्र सरस्वती, मौ0 कÕयूम, मौ0 आरिफ, गुड्डू, अली हुसैन, पार्षद शाह आलम, मौ0 इसरार, आबिद हुसैन, आसक अली, हनीफ अंसारी, अनवर अली, शोएब नम्वरदार, नूर मोहम्मद, मौ0 नवी, यामीन, इरफान अली, मौ0 आसिम, खालिद हुसैन, मौ0 युसूफ, मौ0 यामीन, मौ0 याकूब आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment