टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के भीतर दो लोको ट्रेनों के आपस में टकराने की गंभीर घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।इस हादसे में कुल 86 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 68 घायलों को चमोली जिला अस्पताल और 18 घायलों को पिपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ है,…
Day: December 31, 2025
IBPS परीक्षा घोटाला: सॉल्वर ऋषि से जुड़े 12 लाभार्थी भी घेरे में, बड़े आपराधिक षड्यंत्र की जांच तेज
सॉल्वर ऋषि की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी से जुड़े डिजिटल और बायोमीट्रिक डेटा की गहन जांच में यह सामने आया है कि उसके जरिए नौकरी पाने वाले 12 लोग भी इस पूरे मामले में लाभार्थी रहे हैं। अब पुलिस इन सभी को एक संगठित आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा मानते हुए कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ऋषि ने इन 12 लोगों से कितनी रकम वसूली और क्या इस नेटवर्क में…
8वां वेतन आयोग: 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना, एरियर मिलने की भी उम्मीद
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर महत्वपूर्ण और पुष्टि योग्य जानकारी सामने आई है। मौजूदा 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है, ऐसे में परंपरा के अनुसार नए वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती हैं। पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग के लाभ भी इसी तिथि से लागू किए जा सकते हैं, भले ही इसकी औपचारिक घोषणा और क्रियान्वयन बाद…
मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले– अब असली परीक्षा शुरू, प्रदेश की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में चयनित 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पीएसी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी अब तक की परीक्षा केवल चयन प्रक्रिया तक सीमित थी, जबकि असली परीक्षा अब शुरू हो रही है, जहां उन्हें प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करना…
उत्तराखंड के भाजपा नेता डाॅ. युनूस चौधरी ने उर्स के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह पर की शिरकत
काशीपुर। भाजपा नेता डाॅ. युनूस चौधरी ने बीते दिवस अजमेर शरीफ दरगाह के 815वें सालाना उर्स के मौके पर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला के दरबार में अपनी हाजिरी देते हुए चादर पेश की। उन्होंने इस मौके पर उत्तराखंड और देश की तरक्की, अमन चैन और आपसी भाईचारे समेत पद्रेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सांसद अजय भट्ट के लिए दुआ की। इस मौके पर सैयद इमरान अली चिश्ती गद्दी नसीन दरगाह अजमेर शरीफ को चादर पेश कराई। इस मौके पर डाॅ. यूनुस चौधरी ने कहा…
नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने हेतु नववर्ष शपथ कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा “SUSTAINABLE 2026 PLEDGE (शपथ कार्यक्रम)” के अंतर्गत नववर्ष के अवसर पर नगर निगम परिसर में प्रातः 11:30 बजे एक विशेष पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि “आज संकल्प लें हम 2026 को स्वच्छ बनाएं। धरती, पानी और हवा की रक्षा करें”। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल द्वारा पर्यावरण मित्रों को सस्टेनेबल 2026 की शपथ दिलाई…
लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर युवक हुआ चोटिल
काशीपुर। कृषि मंडी के सामने ग्राम सरवरखेड़ा क्षेत्र मे ओवर ब्रिज के पास साइड मार्ग पर अनाज के कट्टों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रॉली में रखे अनाज के कट्टों पर बैठा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कट्टों सहित सड़क पर जा गिरा। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि उसी समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा दुर्घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के…
पुल के नीचे छुपाए गए नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन की खेप पुलिस ने की बरामद
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने पुराल के नीचे छिपाकर रखे नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।आईटीआई थाना व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दढ़ियाल रोड फ्रलाई ओवर से बाजपुर को जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे काली पन्नी से नशीले इन्जेक्शन व नशीली दवाईयाेंं की 17 पेटियां बरामद की हैं। बरामद…
किसानों का शोषण हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- अलका पाल
काशीपुर : कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगी, सरकार को तत्काल किसानों की फसल का भुगतान भुगतान करना होगा। उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने यहां व्यक्त किए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने कहा कि धान की फसल का भुगतान न होने से नाराज किसानो द्वारा सहकारी समिति के गेट पर ठंड के दिनों में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन किया जा रहा है, हजारों कुंतल धान सरकार ने खरीद तो लिया, लेकिन उसे सरकारी पोर्टल पर ना चढ़ाकर किसानों…
