पुल के नीचे छुपाए गए नशे के कैप्सूल व इंजेक्शन की खेप पुलिस ने की बरामद

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने पुराल के नीचे छिपाकर रखे नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।आईटीआई थाना व कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दढ़ियाल रोड फ्रलाई ओवर से बाजपुर को जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे काली पन्नी से नशीले इन्जेक्शन व नशीली दवाईयाेंं की 17 पेटियां बरामद की हैं। बरामद माल की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस टीम में आईटीआई कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिह रौतेला, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक रुद्रपुर नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक रुद्रपुर शुभम कोटनाला, पैगा चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र कुमार, प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कां- शेऽर बनकोटि, कां- दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी व दीपक जोशी रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment