लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर युवक हुआ चोटिल

काशीपुर। कृषि मंडी के सामने ग्राम सरवरखेड़ा क्षेत्र मे ओवर ब्रिज के पास साइड मार्ग पर अनाज के कट्टों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रॉली में रखे अनाज के कट्टों पर बैठा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कट्टों सहित सड़क पर जा गिरा। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि उसी समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा दुर्घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाकर, सड़क किनारे बैठाया और उसके अनाज के कट्टों को पुनः ट्रॉली में रखवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी दे दी गई।यह घटना एक बार फिर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और उस पर बैठकर यात्रा करने की खतरनाक प्रवृत्ति को उजागर करती है। ग्रामीण और मुख्य मार्गों पर इस तरह की लापरवाही न केवल यात्रियों बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment