काशीपुर। नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए काशीपुर के मोक्ष धाम के प्रांगण में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि साल 2025 हम भारतीयों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। पहले पहलगाम हमला, फिर आईपीएल समाप्ति पर भगदड़ और अब ये प्लेन क्रैश सारी घटनाओं में न जाने कितने मासूमो की जान चली गई। विभिन्न हादसों में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए वृक्षारोपण…
Year: 2025
मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश, हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा कठोर एसओपी, हादसों की होगी उच्चस्तरीय जांच
देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसों और आपातकालीन लैंडिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए एक कड़ा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि SOP में हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी तरह से जांच और उड़ान से पहले सटीक मौसम जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए…
दून-मसूरी रोपवे परियोजना में तेजी, अपर टर्मिनल पर स्टील बाइंडिंग शुरू, 2026 तक पूरा होगा निर्माण
उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित दून-मसूरी रोपवे परियोजना में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। मसूरी के गांधी चौक स्थित अपर टर्मिनल पर समतलीकरण के बाद स्टील बाइंडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुल 26 में से लगभग 20 टावरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि पुरुकुल स्थित लोअर टर्मिनल स्टेशन पर तीन टावर खड़े हो चुके हैं। यहां तीन मंजिलों तक पार्किंग बन चुकी है और चौथी मंजिल का कार्य जल्द शुरू होगा। गांधी चौक से रोपवे तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण भी जारी…
वारंट तामील अभियान में काशीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के तहत आज दिनांक 16 जून 2025 को पुलिस टीम ने न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की अनुपालना करते हुए दबिश देकर तीन वारण्टियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों की पहचान राजू सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी ढकिया गुलाबो, संजय पुत्र स्वर्गीय छत्रपाल निवासी गढ़ी इन्द्रजीत, तथा नरेश शर्मा पुत्र गणेश दास शर्मा निवासी पक्का कोट, काशीपुर के रूप में हुई है। सभी…
CM धामी ने जताया शोक: केदारनाथ लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, 23 माह की बच्ची समेत 7 की मौत, शव जलकर राख
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले के गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 5:30 बजे घने जंगलों में क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 23 महीने की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद शव बुरी तरह जल गए और हेलिकॉप्टर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।हादसे में जान गंवाने वालों में महाराष्ट्र का जयसवाल परिवार—राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल और उनकी बेटी…
उधम सिंह नगर में ग्राम विकास विभाग में बड़ा फेरबदल: 32 अधिकारियों का एक साथ तबादला
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी प्रशासनिक नीति और सुचिता आधारित कार्यशैली को साकार करते हुए उधम सिंह नगर जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात 32 ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी आगामी सोमवार तक अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।इस कदम को सरकारी तंत्र में दक्षता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। तीन वर्षों से…
वन और अर्थव्यवस्था के संतुलन पर जोर, ईको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी
देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में कहा कि राज्य में वन क्षेत्रों के आसपास ईको-पर्यटन को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन संरक्षण और आर्थिक विकास को जोड़ने के लिए एक समग्र 10 वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे वनों की संपदा को स्थानीय लोगों की आजीविका से जोड़ा जा सके।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे वनसमृद्ध राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में वन एवं वित्त विभागों…
उत्तराखंड से लद्दाख तक 1032 किमी की कठिन यात्रा पर निकला हिमाद्री ट्रेकिंग दल, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर रवाना हुआ विशेष दलदेहरादून।भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का 45 सदस्यीय हिमाद्री ट्रेकिंग दल शनिवार को एक ऐतिहासिक मिशन पर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से इस दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। यह दल उत्तराखंड से लद्दाख तक लगभग 1032 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय यात्रा तय करेगा, जिसमें उन्हें 27 घाटियों और 27 ऊँचे दर्रों को पार करना होगा।इस अभियान की खास बात यह है कि दल रास्ते में आने वाले 84…
असम की युवती की मौत मामले में जांच के आदेश, उत्तराखंड CM ने DGP को दिए निर्देश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में असम की युवती रश्मिता होजाई की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।यह निर्देश असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के पत्र के जवाब में दिए गए हैं, जिसमें उन्होंने रश्मिता की मौत की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और सरकार इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी।रश्मिता, असम के डिमा…
