भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन हर्षोल्लाह से मनाया

काशीपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा।जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रेम और सम्मान उन्हें जनसेवा की प्रतिबद्धता के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष राजकुमार…

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया । मोहल्ला अल्ली खा निवासी मोहम्मद रिजवान की 28 नवंबर को बर्फ फैक्ट्री मंझरा स्थित दुल्हन पैलेस से बाइक चोरी हो गई थी। खुलासे को सीओ दीपक सिंह के निर्देश पर एसएसआई केसी आर्या व एसआई भूपाल राम पौरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बाइक सवार एक युवक…

चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ सीर की शुरुआत की

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ सीर की शुरुआत की है। इसके लिए जनता को जागरूक करने हेतु करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं। आयोग को उम्मीद है कि सिर के बाद मतदाता सूची काफी हद तक सटीक होगी, फर्जी मतदान की गुंजाइश घटेगी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। इधर, आम जनमानस के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि इससे पूर्व मतदाता सूची तैयार करने…

गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने की मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा एवं भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए 30 रूपये प्रति कुंतल गन्ना वृद्धि होने पर सोमवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने जिला काशीपुर के गांव दोहरी परसा और आसपास के किसानों के साथ गन्ने के क्षेत्र में जाकर उनको बधाई दी। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।…

जन संवाद कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा हुए भावुक

काशीपुर। ग्राम धनोरी पट्टी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। विधायक ने कहा कि यह अत्यंत सुखद अनुभव रहा कि मुझे गांव के सभी बुजुर्गों, माताओं, बहनों और युवा साथियों से सीधा संवाद करने का अवसर मिला। आप सभी ने जिस आत्मीयता से मेरा स्वागत किया और क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने महत्वपूर्ण विचार और सुझाव साझा किए, उसके लिए में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुऽ चंद्रप्रभा,…

50 आने वाले तारे, उर्वशी दत्त बाली बनीं सहारा

काशीपुर। उर्वशी दत्त बाली इन दिनों अपना जीवन उन 50 बच्चों के लिए समर्पित कर चुकी हैं, जो बिन मां बाप के हैं। किसी या बाप नहीं है तो किसी की मां नहीं। ये वो बालक है, जो हॉस्टल में नई शुरुआत कर रहे हैं। उर्वशी बाली ने अपने क्लब, किट्टी और सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर पूरी तरह इन बच्चों की देखभाल और उनके भविष्य निर्माण में खुद को लगा दिया है। आज पापा बेकर्स की ओर से बच्चों को विशेष कुकिंग क्लास दी गई। जब बच्चों से पूछा…

उत्तराखंड में ठंड बढ़ी, पर बारिश-बर्फबारी गायब: मौसम वैज्ञानिकों ने बताया क्यों नहीं बन पा रही अनुकूल स्थितियां

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से सुबह-शाम और दिन में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रदेशभर में बारिश और ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल मौसम का पैटर्न सामान्य से काफी अलग दिखाई दे रहा है। आमतौर पर नवंबर की शुरुआत तक ऊंचाई वाले इलाकों—जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड और ऊपरी चमोली-पिथौरागढ़—में नियमित रूप से बर्फबारी शुरू हो जाती है, जिससे मैदानी क्षेत्र भी कड़ाके की ठंड की चपेट में आते…

हरिद्वार में किसानों ने जताया आभार: गन्ना मूल्य वृद्धि पर मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां गुरुकुल कांगड़ी स्थित हेलिपैड पर बड़ी संख्या में किसानों ने उनका स्वागत किया। सीएम के पहुंचते ही किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में स्वागत के प्रतीक और चेहरे पर संतोष का भाव लिए किसान मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात करने पहुंचे। किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने के हालिया फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया और कहा कि सरकार का यह निर्णय उनके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। किसानों ने बताया कि लंबे समय से गन्ने…

डॉक्टरों की कमी पर सरकार का सबसे बड़ा दांव: उत्तराखंड के पहाड़ी अस्पतालों में विशेषज्ञों को मिलेगा 7 लाख तक वेतन, ‘यू कोड–वी पे’ योजना बनी गेमचेंजर

उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय जिलों में वर्षों से चली आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की गंभीर कमी को दूर करने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधनों की कमी के चलते डॉक्टर लंबे समय से पहाड़ों में नियुक्ति से बचते रहे हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा था। इस चुनौती को निर्णायक रूप से हल करने के लिए राज्य सरकार ने वेतन संरचना में बड़ा सुधार करते हुए घोषणा की है कि अब पहाड़ी क्षेत्रों…

उदयराज कालेज में एड्स दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर में एड्स दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में रसायन प्रवक्ता पंकज अग्रवाल, शिक्षिका नीलम सूंठा समेत एन एस एस स्वयं सेवकों ने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर एच-आई-वी के संक्रमण और दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उसके बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में जय प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय तथा निशांत तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कृष्णा प्रथम नक्क्ष…