मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं : राज्य आंदोलनकारियों के लिए राहत और सम्मान की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अविस्मरणीय है, और सरकार उनके सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की प्रमुख स्थापनाओं और सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन या अधिक समय तक जेल जाने वाले अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन…

पिपलिया सेग इंडस्ट्रीज के रोटरी यार्ड में लगी आग

काशीपुर। महुआखेड़ागंज फेस-2 स्थित पिपलिया सेग इंडस्ट्रीज के रोटरी यार्ड में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना सुबह लगभग 6ः40 बजे पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में फायर यूनिट की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि आग फैक्ट्री परिसर के रोटरी यार्ड में राखी रबड़ के कट्टे में भयंकर रूप से भड़क रही थी। आग की लपटें ऊँची उठने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की…

उत्तराखड राज्य स्थापना रजत जयंती पर संस्था ‘यश कीर्ति सेतु’ द्वारा एक ‘मैराथन दौड़’ का करेगा आयोजन

काशीपुर। उत्तराखड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में काशीपुर की संस्था ‘यश कीर्ति सेतु’ द्वारा एक ‘मैराथन दौड़’ का आयोजन आज रविवार 09 नवंबर को काशीपुर में किया जाएगा, जिसमें भारी तादाद में युवा और बुजुर्ग प्रतिभाग करेंगे। इन प्रतिभागियों को आज नगर निगम महापौर दीपक बाली के करकमलों द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गईं, जिसे पहनकर वे दौड़ में शामिल होंगे। ‘आइए, सिर्फ एक दिन के लिए, साथ चलें’ के मोटिव के साथ ‘नशा मुक्त उत्तराखड’ और ‘फिट हैं तो हिट हैं’ के स्लोगन को मजबूती प्रदान करते…

सीएम धामी के नेतृत्व में बनेगी जीत की हैट्रिक, सदी के सर्वश्रेष्ठ राज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड: मनवीर चौहान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह दौरा उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास के रोडमैप को नई दिशा और मार्गदर्शन देगा।चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति की राह पर अग्रसर है और भाजपा एक बार फिर जीत की हैट्रिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत…

पिथौरागढ़ में “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर सीमा से सोरघाटी तक गूंजा राष्ट्रगीत, एनसीसी कैडेट्स ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन

पिथौरागढ़। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे जनपद में देशभक्ति का माहौल छा गया। सोरघाटी से लेकर चीन व नेपाल सीमा तक एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। देश की सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने भी राष्ट्रगीत गाकर भारत माता के प्रति अपनी अटूट निष्ठा, श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त किया।पीएमश्री अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज, देवलथल में 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी पिथौरागढ़ के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के आदेशानुसार विद्यालय…

राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस जवानों, कर्मचारियों, शिक्षकों और नागरिकों ने अपने-अपने स्तर पर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मुख्यमंत्री ने परेड में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड, स्काउट-गाइड और सांस्कृतिक दलों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक चुनौतियों का सामना कर देश के सशक्त राज्यों में अपनी पहचान बनाई है।—महिला सुरक्षा और विकास में अग्रणी…

धान खरीद रोकने से किसानों पर भारी संकट:ओम प्रकाश

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौलिया को पत्र भेजकर बताया कि धान की फसल खरीद सरकारी सेन्टर काशीपुर में धान खरीद रोकने से किसानों पर भारी संकट हो रहा है। उन्होंने पत्र में बताया कि वह खुद किसान है और सरकारी धान खरीद केन्दों पर किसानों की फसल खरीद रोक दी गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी धान केन्द्र पर किसानों का धान फसल खरीद का पोर्टल बन्द बताकर किसानों को…

एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन कर दिए किसानों को टिप्स

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा बाजपुर परिक्षेत्र के ग्राम रजपुरा में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने नव घोषित सट्टा नीति के विषय में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शरद कालीन गन्ना बुवाई के समय पर गन्ना किसान अपनी खेत की अच्छी सी तैयारी कर ले, जिन गन्ना किसानों को शरद कालीन गन्ना की बुवाई करनी है वह उत्तम बीज का चुनाव करें। साथ ही गन्ना कृषक…

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां देवभूमि हॉकी एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली रहे।इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने आयोजित हॉकी मैच के खिलाडियों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया और उन्हें मैच में बेहतर प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारतीय हॉकी के इतिहास को गौरवमय बताया और कहा कि भारत इस खेल का सरताज रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष एथलेटिक्स चयन समिति उत्तराखड विजेंद्र…

उदयराज हिंदू इंटर कालेज में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया

काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय चेतना और समस्त भारत वासियों को एकता के सूत्र में पिरोने वाला बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्रों ने वंदे मातरम् गीत का सामूहिक रूप से गायन कर देश की आजादी में गीतों और और नारों के महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समूचा देश…