काशीपुर। पंचायती राज्य संगठन कांग्रेस पार्टी के सर्वाेदय संकल्प शिविर संगठन की मजबूती और एकजुटता की मिसाल रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जो प्रेरणादायक रहा। शिविर में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, पीसीसी सचिव जितेन्द्र सरस्वती, लवदीप, शादान इकबाल, रवि पप्पने, महेंद्र बेदी, उमेश जोशी, लता शर्मा, हरीश कुमार सिंह, मंसूर मंसूरी, प्रदीप जोशी, गीता चौहान, हनीफ गुडडू, अजिता शर्मा, अज्जू पहलवान, संजीव शर्मा, रमन दीप…
Year: 2025
मोटेश्वर महादेव मंदिर पर मां गंगा दशहरा एवं गुरु पर्व पर किया खिचड़ी का वितरण
काशीपुर। मां गंगा दशहरा एवं गुरु पर्व के अवसर पर यहां मोटेश्वर महादेव मंदिर पर हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं और राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया। यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को…
धान खरीद न होने पर किसानों ने मंडी समिति में जमकर हंगामा काटा
काशीपुर। धान की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी समिति में जमकर हंगामा काटा। धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों ने एफसीआई के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग की। आज सुबह चार बजे से ही सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान से भरी बोरियां लेकर मंडी समिति के बाहर पहुंचे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई। इससे नाराज किसानों ने मंडी समिति के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर…
नगर क्षेत्र में बढ़ते आवारा गाय और सांडों के चलते शहर वासियों का जीना दुश्वार
काशीपुर। नगर क्षेत्र में बढ़ते आवारा गाय और सांडों के चलते शहर वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गाय सांडों की संख्या में न सिर्फ और इजाफा होता दिखाई दे रहा है बल्कि इनका आतंक भी बढ़ गया है। यहां बता दें कि नगर क्षेत्र में इन दिनों चौराहों और हाइवे के साथ ही गली, मौहल्लों व कालौनियों में सांड और गायों के जमावड़ा लगा रहता हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग ठप
बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया, जिससे मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार, गेवरा रोड से बिलासपुर की ओर आ रही एक पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बिलासपुर-कटनी मार्ग और हावड़ा रूट की कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उन्हें डायवर्ट किया गया है। यह दुर्घटना शाम करीब चार बजे गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच लाल खदान के पास हुई। बताया जा रहा है कि…
मुख्यमंत्री धामी का विपक्ष पर प्रहार: कहा – देवभूमि में अतिक्रमणकारी, विधर्मी और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे
देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार के कड़े निर्णयों से विपक्ष बौखला गया है, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में अतिक्रमणकारियों, विधर्मियों और घुसपैठियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को वहीं भेजा जाएगा, जहां से वे आए हैं।मदरसों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी मदरसे की आड़ में आतंक की फैक्ट्री चलाई जाएगी, तो सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नैनीताल राजभवन के मुख्य द्वार का किया शिलान्यास — 125 वर्षों की गौरवशाली विरासत को मिला नया स्वरूप
नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को उत्तराखंड के नैनीताल स्थित ऐतिहासिक राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। यह अवसर राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीकात्मक क्षण था, जिसे पूरे गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उपस्थित रहे। राजभवन परिसर में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह धरोहर केवल उत्तराखंड की नहीं बल्कि पूरे देश की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राजभवन का यह नया…
महिला से मोबाइल छीनकर भागा बदमाश निकला काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर
काशीपुर। महिला से मोबाइल छीनकर भागे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। यहां बता दें कि नई बस्ती विजय नगर निवासी नंदन सिंह की पत्नी मीना बिष्ट ने एक नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती 31 अक्तूबर दोपहर करीब सवा दो बजे वह चामुंडा विहार के पास से स्कूल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी…
पिस्तौल और कारतूस समेत एक गिरफ्तार सरगना अभी पुलिस की पकड़ से दूर
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में व थाना अध्यक्ष आईटीआई के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर के शिवलालपुर अमर झंडा गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव को जाने वाली सड़क पर मौ0 आलिम पुत्र मौ0 हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई को एक थेले के अंदर से 1 अदद पिस्टल सेल्फ फैक्ट्रीमेड 32 बोर मय 1 खोखा कारतूस 32 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 32…
सीएम धामी ने आयोजित शहरी विकास सम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखड सरकार प्रदेश के हर शहर को योजनाबद्ध विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर की ऐतिहासिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को और निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से प्रदेश की जनता को बेहतर सड़कें, स्वच्छता, जल निकासी और यातायात व्यवस्था मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का आहवान किया कि वह अपने-अपने यहां विकास की ऐसी योजनाएं बनाएं जो प्रदेश में ही नहीं देश…
