जागृति पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्वक मनाई गई दीपावली, बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे दीयों और सजावट से जगमगा उठा। पूरे दिन विद्यालय का वातावरण खुशियों और रचनात्मकता से भरा रहा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी कला और कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए दिया डेकोरेशन और कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक रंगों, चमकदार मोतियों और ग्लिटर से सुंदर-सुंदर दीये और मोमबत्तियाँ सजाईं, जिनसे पूरा परिसर जगमगाने लगा।वहीं कक्षा 6, 7…

महापौर दीपक बाली ने किया पटाखा बाजार का उद्घाटन

काशीपुर। आज यहां उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लगे पटाखा बाजार का महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उन्होंने सभी दुकानदारों और नगर एवं क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने बताया कि इस बार का पटाखा बाजार शानदार तरीके से लगाया गया है और प्रशासन द्वारा जो मानक तय किए गए हैं उन्हीं के अनुसार पटाखा बाजार लगा है। पूरे परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा की दृष्टि से यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी…

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेसियों ने मनाई पुण्यतिथि

काशीपुर। उत्तराखड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं- नारायण दत्त तिवारी की जयंती/ पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय नेता रहे पंडित नारायण तिवारी की जयंती/ पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का विकास के लिए जो योगदान उत्तराऽंड और उत्तर प्रदेश…

रिश्तों में मिठास घोलने वाला दीपोत्सव आज धनतेरस के साथ शुरू

काशीपुर। रिश्तों में मिठास घोलने वाला दीपोत्सव आज धनतेरस के साथ शुरू हो गया है। आज धन के भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजा होगी। कल छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी और 20 अक्टूबर को श्री महालक्ष्मी पूजन दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और 23 अक्टूबर को यम द्वितीया, भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में इस पर्व को मनाने के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। आज पूरी तरह से गुलजार बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बर्तन, ज्वेलरी…

दीपावली अवकाश की तिथि बदलने की मांग, कर्मचारी परिषद ने मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अपील की

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आगामी दीपावली पर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि संशोधित करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि इस वर्ष दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जबकि शासन की अधिसूचना में गलती से 20 अक्टूबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में स्पष्ट किया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अवकाश सूची में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर दर्शाया गया…

31 हजार दीपों से आलोकित हुआ ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल, भव्य दीपोत्सव में छाई आस्था और उत्सव की अनूठी छटा

काशीपुर। गुरुवार की शाम काशीपुर का ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल श्रद्धा और आस्था के उजास से जगमगा उठा, जब हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पूरे ताल परिसर में करीब 31 हजार दीप जलाकर अद्भुत प्रकाश पर्व की छटा बिखेरी गई। दीपों की झिलमिल रोशनी से तालाब का हर कोना सुनहरी आभा से नहाया नजर आया। जैसे ही हजारों दीप एक साथ प्रज्वलित हुए, पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्सव की भावना से भर गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस…

घनी आबादी में बिना लाइसेंस पटाखों का गोदाम संचालित करने पर कार्रवाई, पुलिस ने 80 पेटी आतिशबाजी जब्त कर गोदाम किया सील

काशीपुर। दीपावली से पहले घनी आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित एक पटाखों के गोदाम का खुलासा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना लाइसेंस रखी गई आतिशबाजी की 80 पेटियां जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। मामला गंगे बाबा रोड स्थित पुष्प विहार कॉलोनी का है, जहां मोहल्ला कटरामालियान निवासी सतीश यादव ने कौशल यादव के मकान में अवैध रूप से पटाखों का गोदाम बना रखा था। घनी आबादी के बीच ज्वलनशील सामग्री रखे जाने की जानकारी मिलने पर किसी व्यक्ति…

खनन तत्परता सूचकांक योजना में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, मिलेगी 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

देहरादून। उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य खनन तत्परता सूचकांक (एसएमआरआई) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसके तहत राज्य को केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। केंद्र सरकार की यह प्रमुख पहल राज्यों में खनन क्षेत्र में सुधार, पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। खनन मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्यों को उनकी खनिज संपदा और खनन गतिविधियों के आधार पर तीन श्रेणियों — ए, बी और सी में वर्गीकृत किया गया…

जागृति पब्लिक स्कूल में डॉ. चंद्रवशी ने हाथों के पॉइंट्स से सिखाए बच्चों को एक्यूप्रेशर के चमत्कारी लाभ

काशीपुर। आज जागृति पब्लिक स्कूल में विशेष एक्यूप्रेशर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमर प्रताप सिंह चंद्रवशी, जो भारतीय एक्यूप्रेशर संस्थान, लखनऊ के निदेशक एवं एक्यूप्रेशर संस्थान, प्रयागराज के प्रोफेसर हैं, ने उपस्थित सभी को एक्यूप्रेशर के चमत्कारी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक श्री कौशल किशोर पंत, प्रिंसिपल श्रीमती बबीता पंत एवं संपूर्ण स्टाफ द्वारा डॉ. चंद्रवशी का शॉल पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुआ। बच्चों और शिक्षकों…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कियानगर निगम परिसर में लगे शुभ दीवाली स्वच्छ दीवाली मेले का उद्घाटन

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के विशेष प्रयासों के चलते नगर निगम परिसर में लगे शुभ दीवाली स्वच्छ दीवाली मेले का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल , जिला प्रभारी पुष्कर काला , जिलाध्यक्ष मनोज पाल , तथा पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री महेंद्र भट्ट ने इस मेले के आयोजन की प्रशंसा की और नगर व क्षेत्र की…