काशीपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा काशीपुर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान में महापौर दीपक बाली ने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने आसपास के तीन घरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करे, तो भारत सरकार का यह अभियान सफल हो सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख काशीपुर चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार बॉबी, आयुषि नागर और समर स्टडी हॉल ग्रुप ऑफ स्कूल काशीपुर की अध्यक्ष मुक्ता सिंह उपस्थित रहीं। विषय विशेषज्ञ आयुषि नागर ने कहा कि अपने क्षेत्र, अपने देश को कैसे…
Year: 2025
अल्ली खां में लगाई गई धारा 163 हटी, जनता ने प्रशासन का किया आभार व्यक्त
काशीपुर। बीती 21 सितंबर की रात्रि मौहल्ला अल्ली खां में आई लव मोहम्मद जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद प्रशासन द्वारा 22 सितंबर की सांय 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक लगाई गई धारा 163 को प्रशासन ने वापस ले लिया है। प्रशासन द्वारा उठाए गये इस कदम से जहां मौहल्ला अल्ली खां, थाना साबिक व पंजाबी सराय के लोगों समेत वहां व्यापार करने वाले व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। वहीं लोगों ने प्रशासन का आभार जताया है।
31 हज़ार दीपों से जगमगाएगा द्रोणा सागर: इस बार सांस्कृतिक संध्या और दीपावली मेले का भी हो रहा है आयोजन
काशीपुर। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 16 अक्टूबर को श्री द्रोणा सागर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 31 हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे साथ ही इस बार सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ दीवाली मेले का भी यहां आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” भावना के तहत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के पटौदी के हरि मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव…
पेपर लीक प्रकरण पर सख्त हुए सीएम धामी, कहा– राज्य को अराजकता की ओर धकेलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य को अराजकता की ओर धकेलने की साजिश रचने वाले लोग विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डेमोग्राफिक बदलाव (Demographic Change) रोकने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और बसावट में संलिप्त अपात्र लोगों पर कड़ी…
UKSSSC की घोषणा — सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी के 45 पदों की परीक्षा 16 नवंबर को, देहरादून-हल्द्वानी के 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने पुष्टि की है कि यह परीक्षा आगामी 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहकारी विभाग के समूह-ग श्रेणी के…
UKSSSC का बड़ा कदम — 5G जैमर और बायोमीट्रिक सुरक्षा पर 27-28 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, परीक्षा व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता की तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अब अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करना चाहती। इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक के तमाम पहलुओं को शामिल किया गया है। इसी संदर्भ में इस महीने एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से जैमर (signal jammers) की कमियों पर चर्चा होगी।UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा में इस बात की शिकायत सामने आई कि केंद्रों पर लगाए गए 4G जैमर 5G नेटवर्क को ब्लॉक…
रुष्ट हुए कार्यकर्ताओं की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी
काशीपुर। निकाय चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों के चलते रुष्ट हुए कार्यकर्ताओं की आज कांग्रेस पार्टी में घर वापसी कराई गई। इस दौरान संकेत दिये गये कि पार्टी के दरवाजे सभी के लिए ससम्मान खुले हुए हैं। बीती सायं कांग्रेस नवचेतना भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में निकाय चुनाव के दौरान रुष्ट होकर जाने वाले कार्यकर्ताओं, पूर्व प्रदेश महासचिव एनएसयूआई तौकीर अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक जफर मुन्ना, इदरीस अंसारी और पूर्व युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष वसीम अकरम…
मौहल्ला अल्ली खां क्षेत्र से धारा 163 हटाने की कांग्रेसियों ने एसडीएम से की मांग
काशीपुर। नगर के मौहल्ला अल्ली खा, पंजाबी सराय और थानासाबिक क्षेत्र से धारा 163 हटाने की मांग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस के शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की और काशीपुर के उपरोक्त क्षेत्र से धारा 163 हटाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त क्षेत्र में बीती 21 सितंबर को अकस्मात घटी। घटना के बाद मोहल्ला अल्ली खा, पंजाबी सराय व थानासाबिक के कुछ हिस्सों में…
पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली
काशीपुर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत कोतवाली पुलिस ने बाइक रैली निकाली। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता से संबंधित बैनर पोस्टर भी लगाए और लोगों को साइबर ठगी के बारे में बताया। बाइक रैली कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार, किला मोहल्ला, मुंशीराम का चौराहा, डॉक्टर लाइन से सतेंद्र चंद गुड़िया मार्ग, महाराणा प्रताप चौक होते हुए वापस कोतवाली पर समाप्त हुई। यहां एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी कंचन पडलिया, सौरभ भारती, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ज्ञानेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गजेंद्र गिरी आदि रहे।
16 अक्टूबर को प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचकर करेंगे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन
काशीपुर। आगामी 16 अक्टूबर को उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा का प्रदेश स्तरीय संगठन काशीपुर में होगा। इसी दिन मुख्यमंत्री धामी जिले के भाजपा कार्यालय समेत विभिन्न कार्याक्रमों में शिरकत करेंगे। आज मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।…
