नैनीताल पुलिस ने 22 तोला सोने के जेवरात के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार कर चोरी की बड़ी साजिश ध्वस्त की

नैनीताल। पुलिस कप्तान Prahlad Meena IPS की रणनीति के तहत नैनीताल पुलिस ने चोरी की योजना को पूरी तरह से धराशायी कर दिया और दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए कुल 22 तोला सोने के जेवरात बरामद किए। चोरी का माल बेचकर स्मैक खरीदने का सपना देख रहे ये शातिर अपराधी अब सलाखों के पीछे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। इस मामले का खुलासा एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र ने किया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं: आबिद हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन,…

पौड़ी की किसान बेटी अंकिता ध्यानी ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजाया नाम

देहरादून। कहते हैं कि मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों में उड़ान होती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है पौड़ी गढ़वाल के मेरुड़ा गांव की बेटी अंकिता ध्यानी ने, जो साधारण किसान-मजदूर परिवार से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।अंकिता ध्यानी किसान पिता महिमा नंद ध्यानी और गृहिणी मां लक्ष्मी देवी की बेटी हैं। गांव की सादगीभरी जिंदगी और सीमित संसाधनों के बावजूद अंकिता ने कभी हार नहीं मानी।…

प्रदेश के विकास पुरुष मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

प्रदेश के विकास पुरुष मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा भी यह पर्व देता है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में…

एसएसपी का नशा तस्करों पर करारा प्रहार 45 लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद शातिर तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जाएं रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चावलों की बोरियों के नीचे छुपा कर गांजा ले जा रहे एक व्यक्ति को धर दबोचा । जिस वाहन में चावलों के साथ गांजा ले जाया जा रहा था उसे वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस बीती शाम लोहियापुल पर चेकिंग कर रही थी इस दौरान एक कैंटर गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो वह गाड़ी लेकर भागने लगा पुलिस ने तत्परता दिखाते गाड़ी…

काशीपुर के मधुबन नगर में खुले आयुष्मान मंदिर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उद्घाटन किया

काशीपुर। प्रदेश के अन्य स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी नगर निगम के वार्ड बारह में मधुबन नगर में खुले आयुष्मान मंदिर का प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। केंद्र सरकार की योजना के तहत खुले इन आयुष्मान मंदिरों का उद्देश्य हर नागरिक को घर के नजदीक और मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देना है। काशीपुर में चार और स्थानों पर शीघ्र ही आयुष्मान मंदिर खोले जाएंगे। आज के इस कार्यक्रम में शामिल महापौर दीपक बाली ने कहा कि आज का दिन…

छात्रों के लिए सिर कटाने को भी तैयार: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक भावुक बयान देते हुए कहा कि अगर छात्रों के हित और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सिर कटाना पड़े, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए झुकना तो दूर, यदि आवश्यकता पड़ी तो प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि वे ही देश का भविष्य हैं।सीएम धामी ने कहा, “गर्मी के मौसम में हमारे बेटे-बेटियां धरने पर बैठे थे और अपनी मांगें रख रहे थे। कुछ लोगों को यह…

ऋषिकेश एम्स में 2.73 करोड़ रुपये का सीसीयू घोटाला: सीबीआई ने पूर्व निदेशक पर एफआईआर दर्ज की, जांच में उपकरण गायब और फाइलें लापता पाईं गईं

ऋषिकेश। उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में कार्डियो विभाग के सीसीयू निर्माण में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं हैं, और अब इस मामले में ताज़ा जांच के बाद सीबीआई ने पूर्व निदेशक डॉ. रविकांत और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। जांच के दौरान यह सामने आया है कि जिस सीसीयू (Coronary Care Unit) के लिए लगभग 8.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, वह कभी पूरी तरह कार्यात्मक नहीं हुआ। मार्च 2025 में एक औचक निरीक्षण में टीम ने देखा कि निर्माण…

हरिद्वार में दर्दनाक घटना: मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते-करते युवक ने लगाई फांसी, आंखों के सामने थम गई सांसें, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई और नौकरी की तैयारी कर रहे युवक नवीन ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अचानक ही आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार टिबड़ी निवासी नवीन का रिश्ता तीन साल पहले पास ही रहने वाली युवती से तय हुआ था और दोनों अक्सर आपस में बात करते थे। रविवार की रात नवीन अपने दो दोस्तों के कमरे पर पढ़ाई करने गया था, लेकिन संयोग…

श्रीनगर से परसुंडाखाल तक श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जल्द होगा डामरीकरण-सुधारीकरण, 9 करोड़ की लागत से 28 किमी सड़क बनेगी गड्ढा मुक्त

पौड़ी। श्रीनगर–पौड़ी–कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति से अब जल्द ही निजात मिलने वाली है क्योंकि श्रीनगर से परसुंडाखाल तक के 28 किलोमीटर लंबे हिस्से पर डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। लंबे समय से जगह-जगह गड्ढों से पटे इस राजमार्ग पर चलना वाहन चालकों और आम लोगों के लिए जोखिमभरा बन चुका था, जहां छोटे-बड़े हादसों का खतरा हमेशा बना रहता था और वाहन भी लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे थे। क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजमार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग कर रही थी…

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का बवाल, रातभर तनाव के बाद CM धामी ने अराजकता फैलाने वालों पर बरसी सख्ती, कहा देवभूमि की शांति भंग करने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत

देहरादून में सोमवार देर रात एक फेसबुक पोस्ट को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस-प्रशासन को तत्काल सख्ती दिखानी पड़ी। बताया जा रहा है कि पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद मुस्लिम समाज के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे और देखते ही देखते सड़कों पर भीड़ जुट गई, नारेबाजी शुरू हो गई और बाजार चौकी क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित…