काशीपुर। देशभर में आज शारदीय मास के नवरात्रि की धूम मची हुई है। शारदीय मास की आज अष्टमी तिथि के मौके पर देश और प्रदेश के अन्य स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में मां दुर्गा की आठवीं शक्ति के रूप में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर मां मंशा देवी मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, सुभाष नगर काली मंदिर, चौराहे वाली माता मंदिर और गायत्री देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भक्त सुबह से ही मां की पूजा अर्चना और मां के अष्टम स्वरूप देवी महागौरी की…
Year: 2025
उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां मनसा देवी की शोभायात्रा नगर क्षेत्र में धूमधाम से निकाली
काशीपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पांच दशक से निकाली जा रही उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा 53वें वार्षिकोत्सव के रूप में नगर के मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर प्रांगण से अत्यंत धूमधाम से निकाली गई। इससे पूर्व प्रतिवर्ष की भांति मंदिर में हवन पूजन इत्यादि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पं- राघवेन्द्र नागर द्वारा संपन्न कराये गए। आज चार बजे आरंभ शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभा यात्रा से पूर्व हुई मुख्य पूजा में श्रीमती रीता सेठ-श्री…
विकास पुरुष बाली ने फिर किया एक करोड़ की सड़कों का शिलान्यास
काशीपुर। महापौर दीपक बाली द्वारा नगर निगम क्षेत्र को गड्ढा मुक्त करने हेतु लिए गए संकल्प के तहत एक करोड रुपए की लागत से बनने वाली नो और सडकों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में कोई भी सड़क ऐसी नहीं बचेगी जो नई न बनी हो। कुल मिलाकर पुरा क्षेत्र गड्ढा मुक्त होगा। उन्होंने यह संकल्प चुनाव के दौरान ही ले लिया था। शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान अपने बीच पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों द्वारा जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने साफ…
ज़मीन खरीद-फरोख्त घोटाले का पर्दाफाश, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो अन्य गिरफ्तार
काशीपुर। ऊधम सिंह नगर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आईटीआई थाना पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर आम नागरिकों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए गैंग लीडर सुमैर कौशिक पुत्र संजय शर्मा निवासी बरखेड़ा पाण्डे थाना आईटीआई जिला ऊधम सिंह नगर सहित गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों कॉलेज छात्र राधे हरी (नाम स्पष्ट कर हाईलाइट किया गया) और गुरकीरत पुत्र परमजीत सिंह निवासी बरखेड़ा राजपूत थाना आईटीआई काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार करने में…
उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल ने कहा आयुर्वेद पंचकर्म में कई समस्याओं का समाधान
हरिद्वार। उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार रिसेंट एडवांसमेंट इन पंचकर्म का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया। सम्मेलन में कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे, पतंजलि योगपीठ कुलपति आचार्य बालकृष्ण, सेमिनार के अध्यक्ष प्रो. केके शर्मा सहित देश भर के प्रसिद्ध संस्थाओं के पंचकर्म के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और शोधार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया जीवन शैली-जनित रोगों, तनाव और पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रही है। तब पंचकर्म पर आधारित यह सम्मेलन अत्यंत…
ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून में सीएम धामी ने UKSSSC परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की, खुद पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से की बात
देहरादून, उत्तराखंड। UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार संघ का प्रदर्शन अब आठवें दिन भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले में सरकार छात्रों के साथ है और उन्होंने सीबीआई जांच को लेकर संस्तुति देने का निर्णय किया है।धामी ने प्रेस में कहा कि पहले इस मामले की जांच दिल्ली की SIT (विशेष जांच टीम) कर रही है और उसे पूरा किया जाना चाहिए। लेकिन यदि ज़रूरत…
वेटलिफ्टिंग महिला लीग का दूसरा चैंपियनशिप का आयोजन
काशीपुर। टनकपुर व चम्पावत में टीम रॉबर्ट वाड्रा द्वारा वेटलिफ्टिंग महिला लीग का दूसरा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 45 लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यहां प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में विशाल रजवार, मंगत राम गुप्ता, शिवतेज सिंह, मेघा चंद रहे। उत्तराखण्ड वेटलिफ्रिटंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी मिंटू ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता को करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड की लड़कियों को आगे बढ़ाने का प्रयास है जिससे वह अंतराष्ट्रीय मंच पर जा सके और उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर सके। यहां पर लक्ष्मण…
पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था के कार्यालय का शुभारंभ
काशीपुर। पर्यावरण एवं सामाजिक सेवा संस्था के कार्यालय का मुख्य अतिथि भाजपा के कुमायूं संयोजक मनोज प्रजापति ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज प्रजापति ने संस्था की टीम को पर्यावरण, साफ सफाई, खेल व स्वास्थ पर जरूरी जानकारी दी। उन्होंने उक्त संस्था से सामाजिक क्षेत्र में प्रदेश सरकार और प्रशासन की मुहिम में अपना योगदान देकर कार्य करने की अपील भी की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष महीपाल सिंह, एमएसपी उपाध्याय कमल सिंह, सचिव नितिन कुमार, कोषाध्यक्ष रोहिताश सैनी, संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता, सदस्य वीरेन्द्र, दीपक…
कायस्थ सभा ने अभिताभ सक्सेना को निर्विरोध संस्थाध्यक्ष चुना
काशीपुर। वर्ष 1964 में स्थापित कायस्थ समाज की प्रतिष्ठित संस्था श्री कायस्थ सभा काशीपुर के त्रै-वार्षिक चुनाव के लिए आम सभा का आयोजन कायस्थ सभा भवन में किया गया जिसमें संस्था की प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक सक्सेना द्वारा अपने सहयोगी सहायक चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना एवं मुकेश सक्सेना एडवोकेट के सहयोग से निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।संस्था के संविधान की प्रक्रिया के अनुसार सर्वसम्मति से हुए निर्णय पर निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ की गई जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष गौरव सक्सेना द्वारा…
विजयदशमी पर तय होगी बद्रीनाथ धाम के कपाट बंदी की तिथि, भव्य धार्मिक समारोह में होगी औपचारिक घोषणा
देहरादून / बद्रीनाथ। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने पुष्टि की है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि इस वर्ष विजयदशमी, यानी 2 अक्टूबर 2025 को मंदिर परिसर में आयोजित एक भव्य धार्मिक समारोह के दौरान तय की जाएगी। समारोह में धर्माधिकारी, वैदिक विद्वान और समिति के पदाधिकारी पंचांग गणना और धार्मिक मुहूर्तों के आधार पर अंतिम तिथि व समय घोषित करेंगे। इस प्रक्रिया में पंडित-पुजारी-समूह के वेदाचार्यों की उपस्थति होगी और रावल, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी की भूमिका साक्षी बनेगी।पिछले वर्ष की तुलना देखें तो 2023…
