प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर लोक कल्याण मेला आयोजित किया

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियां सोंपी गई। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने द्वारा उत्पादित रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले सामानों के स्टॉल लगाए गए। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर खचाखच भरे सभागार में…

मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर भरोसा दिलाया कि अली खा में दोबारा इस तरह की पुर्नवृत्ति न होगी

काशीपुर।‌ प्रशासन की कार्रवाई से दहशत में आये मौहल्ला अल्ली खां, थाना साबिक और पंजाबी सराय के वाशिंदों ने नगर निगम में मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपकर इस तरह की घटना दोबारा न होने देने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन में कहा कि 21 सितंबर की रात्रि लगभग 9ः30 बजे मौहल्ला बांसफोड़ान, काशीपुर में एक आकस्मिक एवं अप्रिय घटना घटित हुई। कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा नासमझ एवं नाबालिग बच्चों को भड़काकर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया। उक्त व्यक्तियों के द्वारा की गई घटना अत्यंत निंदनीय और किसी भी…

यूकेएसएससी पेपर लीक होने में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भाजपा सरकार की नाकामी: अलका पाल

काशीपुर। पीसीसी सदस्य अलका पाल ने कहा कि UKSSC पेपर लीक होने एवं देवभूमि के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ भाजपा सरकार की नाकामी है। वर्तमान भाजपा सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में नाकाम रही है। पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भ्रष्टाचारी सरकार घाेटोलो की सरकार है, जो उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है, पूरे प्रदेश में आज नकल माफिया सरकारी तंत्र का हावी है। कांग्रेस नेत्री अलका पाल…

पिता को जबरन तमंचा दिखाकर जमीन नाम कराने पर पिता ने कराया पुत्र पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने किया पुत्र को गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने तीन तमंचे बारह बोर व 4 जिन्दा कारतूस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना आईटीआई पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह पुत्र गुरुमुख सिंह निवासी ग्राम दभौरा मुस्तकम ने थाने पहुंच कर सूचना दी कि मेरा पुत्र तरनजीत कई दिनों से जमीन को अपने नाम करने की जिद कर रहा है। वह नशा करने का आदी है तथा उसका चाल चलन अच्छा नहीं है, जिस कारण मैं उसके नाम जमीन नहीं कर रहा हूं तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है और…

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में दीनदयाल सेवाप्रतिष्ठान पदाधिकारियों समेत अतिथियों ने पहुंचकर उनकी जयंती पर पंडित दीनदयालउपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर परदीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान समिति के पूर्व अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने एकात्ममानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल जी के भारत की सनातन तथा एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोरलोगों के उत्थान के लिए हम सबको सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं के.डी. एफ अध्यक्षराजीव घई ने श्री उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश…

नकल माफिया पर धामी सरकार का बड़ा बयान, पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में नकल माफिया के सफाये के लिए अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। राज्य में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकलरोधी कानून बनाया गया, जिसके बाद अब तक 100 से अधिक नकल गिरोह के माफिया जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के लागू होने से पहले साधारण अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाता था, लेकिन अब परिणाम साफ दिखाई दे रहे हैं — एक-एक…

गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर ने गदरपुर क्षेत्र के किसानों को दी नवीनतम जानकारी

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गदरपुर परिक्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में एकदिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री नीलेश कुमार ने नव घोषित सट्टा नीति के विषय में किसानों को अवगत कराया और कहा कि शरदकालीन गन्ना बुवाई का समय आ चुका है। किसानों को अपने खेत की उचित तैयारी एवं उत्तम बीज का चुनाव करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर गन्ना कृषक अपने खेत का निरीक्षण करें और यदि…

काशीपुर के अली खां और थाना साबिक क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

काशीपुर। एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ काशीपुर के अली खां और थाना साबिक क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई ने शहर में हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान पता चला कि कई मेडिकल स्टोर होलसेल लाइसेंस की आड़ में रिटेल कारोबार कर रहे थे, जो कि औषधि नियमों के विरुद्ध है। मौके पर औषधियों के बिल भी सत्यापित नहीं हो सके। इस गंभीर अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सात…

सरकारी नौकरी: एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए खुशखबरी, अब कर सकेंगे बेसिक शिक्षक भर्ती में आवेदन

देहरादून। प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अब एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। राज्य कैबिनेट ने बेसिक शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस फैसले के बाद बेसिक शिक्षकों के 2100 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में सितंबर 2017 से अक्टूबर 2019 के बीच एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा।गौरतलब है कि वर्ष 2023 में बेसिक शिक्षकों के 2906 पदों पर निकाली गई भर्ती में केवल दो वर्षीय डीएलएड…

काशीपुर में औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, दो सील

रुद्रपुर। एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ काशीपुर के अलीखां और थाना साबिक क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई ने शहर में हड़कंप मचा दिया।जांच के दौरान पता चला कि कई मेडिकल स्टोर होलसेल लाइसेंस की आड़ में रिटेल कारोबार कर रहे थे, जो कि औषधि नियमों के विरुद्ध है। मौके पर औषधियों के बिल भी सत्यापित नहीं हो सके। इस गंभीर अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सात मेडिकल स्टोरों…