ग्राम कचनाल गुसाईं में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने ध्वस्त किया

काशीपुर। ग्राम कचनाल गुसाईं में अवैध रूप से निर्मित मजार को प्रशासन ने शुक्रवार तड़के ध्वस्त कर दिया। राजस्व अभिलेखो में मंदिर भूमि दर्ज होने के बावजूद वहां लंबे समय से बनी इस धार्मिक संरचना को लेकर 27 अगस्त 2025 को नोटिस जारी किया गया था। प्रशासन ने संचालक से भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन 15 दिन की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था, जिसे बाद में मजार का रूप दे दिया गया। इस विषय में नगर निगम काशीपुर के मेयर दीपक बाली ने भी जिला प्रशासन से वार्ता कर जनभावनाओं से अवगत कराया था। आज सुबह एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर से उक्त संरचना को ध्वस्त कर मलबा सम्मानपूर्वक हटवा दिया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह विधि सम्मत रही और इसमें किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखो में यह भूमि मंदिर के नाम दर्ज थी और मजार का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब तक उत्तराखड में 553 अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया जा चुका है तथा लगभग 9 हजार एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment