काशीपुर। काशीपुर के मुख्य बाजार स्थित श्री राधेहरि सत्संग आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में शरद पूर्णिमा के दिन गला, श्वांस तथा फेफड़ें संबंधी रोगियों को औषधीय गुण युक्त खीर खिलाई जाने को लेकर औषधालय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औषधालय वैद्य राकेश उपाध्याय ने बताया कि 6 अक्टूबर शरद पूर्णिमा की रात्रि में चन्द्रमा की किरणों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित खीर तैयार की जायेगी।और सुबह चार बजे से औषधालय में खिलाई व वितरित की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि औषधीय गुण युक्त खीर गले,श्वांस, एलर्जी दमा तथा फेफड़ों संबंधी सभी रोगों के उपचार की रामबाण औषधि है। वहीं औषधालय मंत्री संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि औषधियुक्त खीर वितरण की परम्परा विगत लगभग पिच्छत्तर वर्षों से चली आ रही है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली पंजाब उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा कर औषधीय गुण युक्त खीर का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ उठाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन औषधालय में चल रहे हैं,जिसका शुल्क 70 रुपए रखा गया है। बैठक में उपमंत्री कौशलेश गुप्ता ने बताया कि 6 अक्टूबर देर शाम औषधालय में पूजा अर्चना के साथ साथ भजन कीर्तन किया जायेगा।बैठक में पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से औषधीय गुण युक्त खीर का पंजीकरण कराने का आवाहन किया। बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एस.पी.गुप्ता जे. पी. अग्रवाल अनिल कुमार सिंह विपिन अग्रवाल समेत मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
