देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन का क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से पिछले तीन साल में उत्तराखंड में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। यह आंकड़ा न केवल राज्य के पर्यटन क्षेत्र की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।उत्तराखंड का पर्यटन अब बहुआयामी हो गया है। राज्य में होम स्टे, होटल, ढाबा संचालन, महिला स्वयं सहायता समूह और परिवहन कारोबारियों सहित कई क्षेत्रों को इसका सीधा लाभ मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यटन-तीर्थाटन उत्तराखंड की आर्थिकी का आधार हैं और सरकार का प्रयास है कि यह गतिविधियां पूरे वर्ष जारी रहें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विकास से भी तीर्थाटन और पर्यटन को विशेष बल मिला है।सीएम धामी ने आगे कहा कि राज्य में सुरक्षित, सुगम और आधुनिक पर्यटन संरचना विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी पर्यटन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य न केवल पर्यटकों को आकर्षित करना है, बल्कि स्थानीय समुदायों की भागीदारी और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाना भी है। इस तरह, उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन दोनों में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
