कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री और संयोजक गीता राम गौड़ ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर तैयार 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी और सरकार हर बिंदु पर सकारात्मक तथा ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक, निर्णायक और जनहितकारी फैसले ले रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 4.5 वर्षों में 26,000 से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी और मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियों में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ये नौकरियाँ सिर्फ योग्यता और प्रतिभा के आधार पर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने लैंड जिहाद, थूक जिहाद, लव जिहाद तथा जबरन मतांतरण जैसी गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाते हुए इन पर निर्णायक कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्तराखंड की डेमोग्राफी, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक संतुलन की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आने वाले समय में भी प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
