काशीपुर। शातिर लोगों नेविदेश भेजने के नाम पर -अलग अलग मामलों में दो युवकों से लाखो रूपये की धोखाधड़ी कर डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्राम जोगीपुरा तहसील बाजपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खुशदीप सिंह जिसकी कलश मण्डप रोड, मैदा मिल गली में दुकान है तथा पूर्व में खुशदीप सिंह बाजपुर दौराहा से रूद्रपुर रोड़ आरसल-पारसल फार्म बाजपुर में रहकर बड़े पैमाने पर ठगी का कार्य कर चुका है उसके द्वारा दुबई में परफयूम की कम्पनी में सुपरवाईजर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 77 हजार रूपये ले लिये तथा फर्जी टूरिस्ट वीजा एवं फर्जी टिकट दे दिया। जब वह दुबई पहुंचा तो उसे फर्जी बीजा होने के कारण दुबई से वापस कर दिया गया। जब उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने रकम वापस करने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनो पक्षो को बुलाया तब आरोपी ने चौकी में ही रकम वापस देने के लिए 22 अगस्त 2025 तक का समय मांगा, किन्तु रूपये देने के बजाय उसे धमकाने लगा। वहीं एक अन्य मामले में मोहल्ला अल्लीखा निवासी जुनैद पुत्र जाहिद हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि माह फरवरी 2024 में ग्राम राघूवाला तहसील जसपुर निवासी मौहम्मद अली पुत्र अब्दुल लतीफ उसके पास आया और कहने लगा कि वह बेरोजगारों की मलेशिया में नौकरी लगवाने का काम करता है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा जहां उसे 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। मौ- अली ने जुनैद को बताया कि नौकरी लगवाने व जाने का ऽर्चा लगभग 1,50,000 रुपये आयेगा, जिसकी समस्त जिम्मेद्वारी उसकी होगी। जिस पर उसने मौ- अली के बताये खाते में ऑनलाईन व पेटीएम के माध्यम से विभिन्न तिथियों पर 89,790 रुपये तथा 60,210 रुपये नकद दे दिये। जुनैद ने बताया कि मौ- अली ने उसे मलेशिया जाने के लिए बुकिंग टिकट, इम्रीग्रेशन कार्ड व जरूरी कागज दिये और कहा कि आपका 16 फरवरी 2024 का टिकट हो गया है, आपको जाना है, वह उसका एयरपोर्ट दिल्ली में इन्तजार करूंगा। लेकिन जब वह अपने पिता जाहिद हुसैन के साथ एयरपोर्ट पर गया तो वह वहां नहीं मिला और उसने मोबाईल पर बताया कि उसका टिकट 18 फरवरी 2024 को हो गया है। जिस पर वह अपने घर आ गया। जुनैद ने बताया कि जब उसने 18 फरवरी 2024 को कॉल कर मौ- अली से सम्पर्क किया तो उसने फोन नहीं उठाया। तब उसने उक्त दस्तावेजों की जांच दोबारा दिल्ली जाकर एयरपोर्ट कर्मचारियों से करायी तो उनके द्वारा बताया गया कि उसे फर्जी इमीग्रेशन कार्ड एवं टिकट देकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जुनैद ने बताया कि जब उसने मौ- अली से सम्पर्क किया तो मौ- अली ने कहा कि मैंने तुम्हारे साथ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज बनाकर दिये हैं और मैंने तुम्हारी उक्त धनराशि धोखाधड़ी से हड़प ली है। अब मैं तुम्हारी धनराशि वापस नहीं करूगा और ज्यादा पैसों का तकादा किया तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा। उसने मौ- अली के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामलों की जांच शरू कर दी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
