जालंधर से काशीपुर लाई गई हजारों नशीले इंजेक्शनों की खेप ट्रांस्पार्ट पर पड़ी मिली, एक गिरफ्तार

काशीपुर। जालंधर से काशीपुर में लाई गई 43950 नशीले इंजेक्शनों की खेप नशा तस्कर के जेल जाने के कारण ट्रांस्पार्ट पर ही पड़ी रह गई। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त खेप को ट्रांस्पार्ट से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रिपुल चौहान ने अवैध तरीके से बेचने के लिए नशीले इंजेक्शन मंगवाये थे लेकिन उसके साथी दीपक ठाकुर के पकड़े जाने के कारण वह भाग गया और उसका माल टांडा उज्जैन दढ़ियाल रोड स्थित सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट पर पड़ा है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्रांच हेड पवन कुमार पुत्र स्व- शम्भूनाथ सिंह से रिपुल चौहान नाम के व्यक्ति के माल के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रांसपोर्ट की बुकिंग ब्रांच जालंधर से वत्सल मेडिकल स्टोर के नाम से दो सिपमेन्ट सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट काशीपुर को रिसीव हुए बताया कि कि वेबिल पर मोबाईल अंकित था उस पर काल किया स्विच आफ आ रहा था उसके बाद उनके द्वारा बुकिंग ब्रांच जालंधर के सिमरनजीत सिंह के मोबाईल नम्बर पर काल कर इस सिपमेन्ट के दो मोबाईल नम्बर प्राप्त किये गये। जिसमें एक नंबर पर काल की तो स्विच आफ आ रहा था और ट्रू कालर में नाम दीपक ठाकुर लिखा आ रहा था। दूसरे मोबाईल पर काल की तो कोई महिला बोल रही थी और महिला ने बताया कि वत्सल मेडिकल स्टोर की दुकान बन्द हो चुकी है अब आप इस सिपमेन्ट को जहां से आया है वहां वापस भेज दीजिए और टू कालर में मनीष मोबाईल लिखा आ रहा था। उसके बाद फिर इस सिपमेन्ट को वापस भेज रहे थे लेकिन वाहन में जगह न होने के कारण सिपमेन्ट वापस नहीं भेजा जा सका है। मौके पर 18 पेटियां दिखाई गयी। पेटियों में से नशे के कुल 43950 इंजेक्शनों की खेप मिली। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी ग्राम नजीमपुर जलालाबाद थाना नजीबाबाद हाल निवासी वार्ड नं- 13 कविनगर थाना काशीपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसएसआई केसी आर्य, एसआई सुनील सुतेड़ी, हेम चन्द्र तिवारी, मनोज सिंह धौनी, गिरीश चन्द्र, हेड कां- प्रमोद कुमार, विनय कुमार व दीपक कुमार रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment