सूर्या रोशनी कंपनी में पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। सामाजिक समरसता और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूर्या रोशनी लिमिटेड के तत्वावधान में एक पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समाचार संस्थानों के पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और संवादपूर्ण रहा, जहां कंपनी और पत्रकारों के बीच आपसी परिचय एवं विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और उद्योग क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। यह मिलन कार्यक्रम पारस्परिक सहयोग और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक…

दीपावली त्यौहार पर आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने को लेकर एसडीम ने बुलाई बैठक

दीपावली त्यौहार पर आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने को लेकर एसडीम ने बुलाई बैठककाशीपुर। दीपावली त्यौहार पर आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने के लिए उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने फायर सर्विस, नगर निगम व व्यापार मंडल की बैठक ली। बैठक में व्यापार मंडल ने चैती मेला मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगाने का सुझाव दिया, जिसके लिए व्यापारियों से वार्ता कर एक दिन का समय मांगा गया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने…

देहावसान के पश्चात भी हरिओम अग्रवाल जी की आंखें दुनिया में बिखेरेगी रोशनी

काशीपुर। वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वाधान में क्षेत्र में 26वां नेत्रदान संपन्न हुआ। मध्य रात्रि हरिओम अग्रवाल जी के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र नीरज अग्रवाल ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। हरिओम अग्रवाल के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्व धारियों की देखरेख में रुद्रपुर से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर ब्राह्मलीन हरिओम अग्रवाल के शरीर से दान की गई आंख की ऊपरी परत (कॉर्निया)…

पेपर लीक के बाद UKSSSC करेगी बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, परीक्षा से लेकर केंद्र तक हर कड़ी का ऑडिट होगा

उत्तराखंड में हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को देखते हुए यूकेएसएसएससी अब परीक्षा सुरक्षा में नई रणनीति लागू करने जा रही है। एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में उजागर हुई खामियों, चूकों और सिस्टम की कमजोरियों को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया है कि आने वाली सभी परीक्षाओं में एक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया जाएगा।रिपोर्ट के आधार पर अब आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि परीक्षा की तैयारी से लेकर प्रश्नपत्र केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया — चाहे वह मुद्रण हो, सीलिंग हो, ट्रांसपोर्टेशन…

दीपावली की शुरुआत मंदिरों की सफाई से, हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा अनूठा स्वच्छता अभियान

काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी, श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में, हिंदू वाहिनी संगठन ने दीपावली के आगमन से पूर्व शहर के प्रमुख मंदिरों (शनि मंदिर,नागनाथ मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, मां बाला सुंदरी मंदिर, चामुंडा मंदिर) में स्वच्छता अभियान चला कर इन मंदिरों को साफ स्वच्छ किया। उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के बच्चों में सभी धर्मों के प्रति जागरूकता और सेवा की भावना फैलाने का संदेश है। इस अवसर पर मंदिरों की सफाई…

धनतेरस से दीपावली तक दून में सख्त सुरक्षा और नया ट्रैफिक प्लान लागू, बाजारों में वाहनों की एंट्री पर रोक, एसएसपी ने किया निरीक्षण

देहरादून। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर देहरादून पुलिस और प्रशासन ने शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और बाजारों में होने वाली चहल-पहल को देखते हुए पुलिस ने एक नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है ताकि शहर को जाम की समस्या से बचाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ होमगार्ड, पीआरडी और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है।शहर…

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवकों के 348 पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय…

अब UPI से जमा होगी स्कूल फीस: शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से डिजिटल पेमेंट प्रणाली अपनाने की अपील

नई दिल्ली। अब देशभर के स्कूलों में प्रवेश और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया और आसान व पारदर्शी होने जा रही है। शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे स्कूलों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) जैसी डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाएं। मंत्रालय ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य स्कूल प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि डिजिटल भुगतान प्रणाली अपनाने से प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य लेनदेन…

दिल्ली-एनसीआर में मिल सकती है ग्रीन पटाखों की मंजूरी: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को देगा फैसला, दिवाली–गुरुपर्व–क्रिसमस पर मिल सकती है राहत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इस साल दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस पर ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की अनुमति मिलने की संभावना बन गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की खंडपीठ सोमवार को इस पर विस्तृत आदेश जारी करेगी। अदालत ने संकेत दिए हैं कि केवल ग्रीन आतिशबाजी — यानी पर्यावरण मानकों को पूरा करने वाले पटाखों — के उत्पादन, बिक्री और उपयोग की अनुमति दी…

दिवाली से पहले धामी सरकार का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड के दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और डीए बढ़ोतरी का तोहफा

उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही प्रदेश के लगभग दो लाख कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का तोहफा देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की संभावना है। इससे कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।दीपावली का त्योहारी माहौल शुरू होते ही प्रदेशभर में तैयारियां…