पिता को जबरन तमंचा दिखाकर जमीन नाम कराने पर पिता ने कराया पुत्र पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने किया पुत्र को गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने तीन तमंचे बारह बोर व 4 जिन्दा कारतूस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना आईटीआई पुलिस के मुताबिक त्रिलोक सिंह पुत्र गुरुमुख सिंह निवासी ग्राम दभौरा मुस्तकम ने थाने पहुंच कर सूचना दी कि मेरा पुत्र तरनजीत कई दिनों से जमीन को अपने नाम करने की जिद कर रहा है। वह नशा करने का आदी है तथा उसका चाल चलन अच्छा नहीं है, जिस कारण मैं उसके नाम जमीन नहीं कर रहा हूं तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है और…

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में दीनदयाल सेवाप्रतिष्ठान पदाधिकारियों समेत अतिथियों ने पहुंचकर उनकी जयंती पर पंडित दीनदयालउपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर परदीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान समिति के पूर्व अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने एकात्ममानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल जी के भारत की सनातन तथा एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोरलोगों के उत्थान के लिए हम सबको सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं के.डी. एफ अध्यक्षराजीव घई ने श्री उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश…

नकल माफिया पर धामी सरकार का बड़ा बयान, पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में नकल माफिया के सफाये के लिए अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। राज्य में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकलरोधी कानून बनाया गया, जिसके बाद अब तक 100 से अधिक नकल गिरोह के माफिया जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के लागू होने से पहले साधारण अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाता था, लेकिन अब परिणाम साफ दिखाई दे रहे हैं — एक-एक…

गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर ने गदरपुर क्षेत्र के किसानों को दी नवीनतम जानकारी

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गदरपुर परिक्षेत्र के ग्राम भगवानपुर में एकदिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री नीलेश कुमार ने नव घोषित सट्टा नीति के विषय में किसानों को अवगत कराया और कहा कि शरदकालीन गन्ना बुवाई का समय आ चुका है। किसानों को अपने खेत की उचित तैयारी एवं उत्तम बीज का चुनाव करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हर गन्ना कृषक अपने खेत का निरीक्षण करें और यदि…

काशीपुर के अली खां और थाना साबिक क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

काशीपुर। एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ काशीपुर के अली खां और थाना साबिक क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई ने शहर में हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान पता चला कि कई मेडिकल स्टोर होलसेल लाइसेंस की आड़ में रिटेल कारोबार कर रहे थे, जो कि औषधि नियमों के विरुद्ध है। मौके पर औषधियों के बिल भी सत्यापित नहीं हो सके। इस गंभीर अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सात…

सरकारी नौकरी: एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों के लिए खुशखबरी, अब कर सकेंगे बेसिक शिक्षक भर्ती में आवेदन

देहरादून। प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में अब एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। राज्य कैबिनेट ने बेसिक शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस फैसले के बाद बेसिक शिक्षकों के 2100 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में सितंबर 2017 से अक्टूबर 2019 के बीच एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा।गौरतलब है कि वर्ष 2023 में बेसिक शिक्षकों के 2906 पदों पर निकाली गई भर्ती में केवल दो वर्षीय डीएलएड…

काशीपुर में औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, दो सील

रुद्रपुर। एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर औषधि नियंत्रण विभाग ने बुधवार को पुलिस टीम के साथ काशीपुर के अलीखां और थाना साबिक क्षेत्र में 14 मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई ने शहर में हड़कंप मचा दिया।जांच के दौरान पता चला कि कई मेडिकल स्टोर होलसेल लाइसेंस की आड़ में रिटेल कारोबार कर रहे थे, जो कि औषधि नियमों के विरुद्ध है। मौके पर औषधियों के बिल भी सत्यापित नहीं हो सके। इस गंभीर अनियमितता पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सात मेडिकल स्टोरों…

ज्ञानार्थी कॉलेज में 26 सितंबर को डांडिया कार्यक्रम में शिरकत करेगी मानुषी छिल्लर

काशीपुर। कोर्ट रोड स्थित काशीपुर के प्रसिद्ध ज्ञानार्थी कॉलेज में आगामी 26 सितंबर शुक्रवार को डांडिया नाइट का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर आज कॉलेज के डायरेक्टर (एकेडेमिक्स) ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डांडिया नाइट की सबसे खास बात यह है कि इसमें 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी छिल्लर डांडिया कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं। मानुषी छिल्लर के आगमन से इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में खासा…

काशीपुर नगर निगम में 25 सितम्बर को लगेगा लोक कल्याण मेला

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा 25 सितम्बर 2025, दिन गुरुवार को कल लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन नगर निगम परिसर में सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें लगभग 300 प्रतिभागियों की भागीदारी अनुमानित है। मेले का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे PMAY-U 2.0 (अंगीकार अभियान 2025), प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुफ्त बिजली योजना आदि से जोड़ना है। इस दौरान ऑन-द-स्पॉट सहायता प्रदान करने के साथ ही बैंकों और हेल्पडेस्क के माध्यम से त्वरित समाधान भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह मुख्य कार्यक्रम…

मंडी सचिव के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया

काशीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति की फल एवं सब्जी मंडी में प्रभारी मंडी सचिव योगेश तिवारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई शुरू होते ही थोक मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की पहल की।प्रभारी मंडी सचिव योगेश तिवारी ने स्पष्ट किया कि मंडी परिसर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद लाउडस्पीकर…