काशीपुर। महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज यहां खड विकास कार्यालय पहुंचकर काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख ,ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया और उन्हें अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ब्लॉक प्रमुख सहित सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को उनकी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। महापौर श्री बाली ने काशीपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा, ज्येष्ठ उप प्रमुख तरसेम सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
विभिन्न स्थानों से गांजा, शराब और बाइक चोर समेत पांच लोग गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 किलो 894 ग्राम गांजा, 19 लीटर अवैध कच्ची शराब और चोरी की एक बाइक के साथ पांच लोगों को गिरफ्रतार किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना आईटीआई पुलिस टीम द्वारा बीती मध्यरात्रि चैकिंग के दौरान बांसखेड़ा हाईवे अंडरपास से शाहरुख पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम उदयपुरी चोपड़ा पीरुमदारा थाना रामनगर के कब्जे से 1-352 किग्रा- तथा नदीम खान पुत्र उस्मान उर्फ अरमान निवासी टांडा पानी की टंकी के पास थाना रामनगर के कब्जे से 1-542 किग्रा- गांजा कुल 2-894 किग्रा- गांजा तथा…
महापौर ने किया 78 लाख की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने विकास कार्यों की गति को और तेज करते हुए आज 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास किया। शिलान्यास करने पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों ने पूरी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाकर सड़के बनाए जाने हेतु उनका आभार व्यक्त किया। वही महापौर ने कहा कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में बगैर बनी कोई भी सड़क नहीं छोड़ी जाएगी। बरसात के कारण सड़क निर्माण के कार्यों में जरूर थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन बरसात खत्म होते…
बेटी बोझ नहीं, समाज और परिवार की शान है: उर्वशी दत्त बाली
काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली हमेशा समाज सेवा में तत्पर रहती है और साथ ही समाज में गिरते मानवीय मूल्यों के प्रति भी हमेशा गंभीर रहती है। वें समाज में टूटते रिश्तों के प्रति भी चिंतन करती है और घर-परिवार टूटने से बचे ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर समस्या के दोनों पहलुओं पर अपने विचार भी रखती है। वह कहती है कि शादी हर लड़की के जीवन का सबसे बड़ा मोड़ होती है। वह अपने मायके का आंगन छोड़कर एक नए घर, नए रिश्तों और नए माहौल…
प्रयागराज जंक्शन से लालकुआं के लिए सीधी वीकली ट्रेन, 18 सितंबर से होगी शुरुआत
प्रयागराज। उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित लालकुआं के लिए सीधी वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार ट्रेन का संचालन सूबेदारगंज की जगह सीधे प्रयागराज जंक्शन से होगा। इससे न केवल प्रयागराज बल्कि आसपास के जिलों से सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04117 प्रयागराज–लालकुआं वीकली स्पेशल का संचालन 18 सितंबर से…
उत्तराखंड में इस साल समूह-ग के 1098 पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए समूह-ग भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने और परीक्षाओं की संभावित तिथियां तय कर दी हैं। इस कैलेंडर के अनुसार राज्य में कुल 1098 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक वन दरोगा (Forest Inspector) के 124 पदों के लिए विज्ञापन 28 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। इन पदों की परीक्षा 5 अप्रैल 2026 से कराई जाएगी। वहीं, सहायक…
15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 हेलिकॉप्टर
बरसात के मौसम में रुकी हुई हेलिकॉप्टर सेवाएं अब श्रद्धालुओं के लिए दोबारा शुरू हो रही हैं। 15 सितंबर से जौलीग्रांट हेलिपैड से एमआई 17 हेलिकॉप्टर दोबारा उड़ान भरेगा। श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा राहत और सुविधा का साधन बनेगी, जिससे कम समय में धामों की यात्रा संभव हो पाएगी।बरसात शुरू होने से पहले 3 मई से रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने यह सेवा शुरू की थी। यह उड़ानें 17 जून तक संचालित की गई थीं, लेकिन भारी बारिश और खराब मौसम के कारण 18 जून से इन्हें रोक दिया गया।…
पौड़ी आपदा प्रभावितों को मिलेगा राहत पैकेज, सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार ने राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घोषणा की कि पौड़ी आपदा प्रभावितों को धराली और थराली की तर्ज पर राहत पैकेज दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।आपदा…
महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु योजना से जुड़े विभागों एवं कार्य दायी संस्थाओं की बैठक बुलाई
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां नगर निगम सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु योजना से जुड़े विभागों एवं कार्य दायी संस्थाओं की एक बैठक बुलाई और सभी को हिदायत दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आ रही समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की और कहा कि सबसे बड़ी समस्या संबंधित विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं द्वारा लाभार्थियों से संवाद कायम न करना है जिसके लिए कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने कार्य स्थल पर…
विकास कार्यों को और गति देने को लेकर महापौर दीपक बाली मिले मुख्यमंत्री से
देहरादून/काशीपुर। काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर के महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच काशीपुर के समग्र विकास, अधोसंरचना और नगर की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री के समक्ष काशीपुर शहर की प्रमुख आवश्यकताओं और समस्याओं को रखते हुए बताया कि नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वच्छता और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे मुद्दों पर ठोस कदम…
