गांजा बेचती महिला गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक महिला को गांजा बेचते गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा व 5150 रूपये की नकदी बरामद की है।कुंडेश्वरी चौकी पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान ग्राम रम्पुरा में एक महिला पुलिस को आता देख घर के अंदर जाने लगी। शक होने पर जब पुलिस ने महिला को घर के अंदर से पकड़ा तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा दो किलो अवैध गांजा समेत गांजा बेच कर अर्जित की गई 5150 रूपये की नकदी बरामद की…

दरगाह हाजी बसरूद्दीन का बक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने पर डॉ हसन नूरी का हुआ स्वागत

काशीपुर। दरगाह हाजी बसरूद्दीन हड्डी वाले, महुआखेड़ा गंज का उत्तराखड बक्फ बोर्ड में पंजीकरण होने पर कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा उत्तराखड वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ हसन नूरी का आभार व्यक्त किया गया। कमेटी द्वारा डॉ नूरी को बुके देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदर सगीर अहमद, सेकेट्री मुनाजिर हुसैन, मो साजिद, मो आसिफ, हैदर अली, हबीबुर्रहमान बबलू आदि मौजूद रहे

नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने काशीपुर कोतवाली में संभ्रांत व्यक्तियों और पुलिस के साथ की बैठक

काशीपुर। आज काशीपुर कोतवाली परिसर में उधम सिंह नगर जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक अहम गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही…

महापौर के प्रयास से महाराणा प्रताप और ननकाना साहिब चौक के सौंदर्यकरण को लेकर निविदा जारी

काशीपुर। महापौर ने चुनाव के दौरान काशीपुर को स्वच्छ स्वस्थ एवं सुंदर बनाने हेतु जो 12 गारंटी दी थी उन सभी पर तेजी से काम हो रहा है जिसके चलते अब खुद जनता को लग रहा है की उसका काशीपुर बदल रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर विनम्र अनुरोध के बाद मिली सहमति के उपरांत चौराहों के सौंदर्य करण के प्रति महापौर ने कुछ माह पूर्व जो घोषणा की थी उनमें से मुख्य चौराहे महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौंक…

रोडवेज बस अड्डा शिफ्ट की आस में अभी भी लटका हुआ

काशीपुर। रोडवेज बस अड्डे को मुरादाबाद रोड पर स्थित सरवरखेड़ा शिफ्ट करना था। इसके लिए लोनिवि विभाग की ओर से पांच माह पूर्व परिवहन मुख्यालय को पत्र भेज कर निर्माण कार्य का आकलन करने का अनुरोध किया था। पांच माह बीतने के बाद भी परिवहन मुख्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में बस अड्डा शिफ्ट करने का मामला अधर में लटका हुआ है।काशीपुर की जनता को वर्ष 1982 में रोडवेज डिपो की सौगात मिली थी। यहां करीब 42 बसें हैं। यहां से हरिद्वार, दिल्ली, जयपुर, आगरा आदि…

काशीपुर राजकीय चिकित्सालय मे हड्डी रोग विशेषज्ञ ना होने से रोगियों में मायूसी

काशीपुर। नगर के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लंबे समय हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से आर्थिक रूप से कमजोर हड्डी रोगियों को निजी अस्पतालों की और रुख करना पड़ रहा है। जिससे उनकी जेबों पर खासा भार पड़ रहा है। क्षेत्र का सरकारी अस्पताल नगरवासियों के साथ आसपास शहरवासियों के लिए खासा महत्वपूर्ण है। वहीं इस क्षेत्र में समय-समय पर सड़क हादसे होने के बावजूद यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद लगभग आठ महीने से रिक्त चल रहा है। बता दें लगभग आठ माह पहले हड्डी रोग…

जागृति पब्लिक स्कूल के ‘बाल ज्ञान महोत्सव’ में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिली भरपूर सराहना

काशीपुर स्थित जागृति पब्लिक स्कूल में ‘बाल ज्ञान महोत्सव’ के अंतर्गत भव्य शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल रावत (चामुंडा अस्पताल, काशीपुर) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि वीरेंद्र चौधरी उदयराज हिन्दू इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री एल.पी. गहतोड़ी, कवि एवं शिक्षा वक्ता श्री संजय कुमार राजपूत, श्री संतोष मेहरोत्रा (ज्ञानार्थी), श्री गौरव गर्ग, श्रीमती शिल्पी गर्ग जी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अभिभावक, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। विद्यालय परिसर में…

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर का काशीपुर में हुआ आयोजन

काशीपुर। उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार संचालित महत्वाकांक्षी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आज नगर निगम के प्रांगण में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जन-सामान्य की शिकायतों को न केवल सुना गया, बल्कि उनका मौके पर ही निस्तारण कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धियां: योजनाओं का लाभ: शिविर के दौरान विभिन्न केन्द्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।शिकायत निवारण: मौके पर कुल 185 शिकायतों का…

विधायक ने किया ज्ञानार्थी कॉलेज में ज्ञान वार्ता न्यूज चैनल का शुभारंभ

काशीपुर। आज नगर के प्रतिष्ठित ज्ञानार्थी कॉलेज में ज्ञान वार्ता न्यूज चौनल का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने की। कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा एवं संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक चीमा का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि ज्ञान वार्ता न्यूज चौनल विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त और प्रभावी मंच सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल…

रुद्रपुर में मौत बनकर दौड़ रहे डंपरों पर प्रशासन सख्त, सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान के बाद 24 घंटे चेकिंग अभियान

रुद्रपुर की सड़कों पर लंबे समय से ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपरों के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में पिछले एक महीने के भीतर लगातार हुए हादसों में कई लोगों की जान जाने और आम जनता में बढ़ते आक्रोश के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेने के तुरंत बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए ओवरलोड वाहनों,…