खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
आर्य समाज ने धूमधाम से मनाया ऋषि बोध पर्व
काशीपुर। आर्य समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्री मद दयानंद आश्रम में हवन पूजन कर ऋषिबोध पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्य समाज के उपसचिव./प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि आश्रम की भव्य यज्ञशाला में आयोजित हवन के यजमान श्री अतुल रस्तोगी, , श्री विजय कुमार शर्मा एवं श्री अवध अग्रवाल सापत्नीक रहे जबकि यज्ञ को स्वामी वेदानन्द सरस्वती एवं टेक चंद्र जी ने अपनी ओजस्वी वाणी के साथ विस्तार पूर्वक सम्पन्न कराया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा आज के…
मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
काशीपुर। चैती मेला मैदान स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर यहा शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर धार्मिक आयोजनों समेत विशाल भंडारे भी चलाए गए। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस गंतव्य की ओर लौटने वाले कांवरियों का जत्था हजारों की तादात में गत शनिवार की शाम चैती मेला मैदान में जमा हो गया। इस दौरान भगवा वस्त्र में बम बम भोले हर हर भोले…
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था में जुटा
काशीपुर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने में जुट गया है। काशीपुर समेत जिले में करीब 39,000 विद्यार्थी पंजीकृत है। मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि 21 फरवरी से उत्तराखड बोर्ड परीक्षाएं होना प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिले में 110 केंद्र हैं और व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी है। छात्रसंघ संख्या अधिक होने के कारण 37 केंद्र संवेदनशील हैं। 18 फरवरी को जिले में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। उन्हें परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न कराने, केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों…
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले ‘राजभवन घेराव’ की तैयारियों पर रणनीति बनाई
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल और पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में आज ग्राम सभा बांसखेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान आगामी 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले ‘राजभवन घेराव’ की तैयारियों पर विस्तार से रणनीति बनाई गई और मिशन 2027 के चुनाव हेतु संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर काशीपुर विधानसभा प्रभारी अकरम अली, राम देव शर्मा, ग्राम प्रधान शफीक अहमद, पूर्व प्रधान रियासत…
महाशिवरात्रि महापर्व परमोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा आज
काशीपुर। भगवान भोलेनाथ काजलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे काशीपुर पहुंचने शुरू हो गए हैं। हर-हर महादेव बम-बम भोले के जयकारों से काशीपुर का वातावरण शिवमय हो गया है। महाशिवरात्रि का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य पर समय से पहुंचने के लिए कदम से कदम मिलाते चल रहे हैं। वहीं शिवभक्त भोलेनाथ के जायकारों से कांवड़ियों में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। शिवभक्तों का यह सैलाब शनिवार की देर शाम तक जारी रहेगा। शिवभक्तों ने बैलजुड़ी…
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था में जुटा
काशीपुर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिक्षा विभाग केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था करने में जुट गया है। काशीपुर समेत जिले में करीब 39,000 विद्यार्थी पंजीकृत है। मुख्य शिक्षाधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि 21 फरवरी से उत्तराखड बोर्ड परीक्षाएं होना प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिले में 110 केंद्र हैं और व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी है। छात्रसंघ संख्या अधिक होने के कारण 37 केंद्र संवेदनशील हैं। 18 फरवरी को जिले में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। उन्हें परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न कराने, केंद्रों में पर्याप्त संसाधनों…
द टचवुड स्कूल की छात्र आरिफा ने पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया
काशीपुर। नगर क्षेत्र के द टचवुड स्कूल की होनहार छात्र आरिफा ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्रिटंग चैम्पियनशिप, देहरादून में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।57 किलोग्राम वर्ग में आरिफा ने अपनी ताकत, संतुलन और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबला कड़ा था, लेकिन उसकी मेहनत और लगन ने उसे विजेताओं की पंक्ति में ला खड़ा किया। यह उपलब्धि केवल एक पदक नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इरादों की जीत है। आरिफा ने यह साबित कर दिया कि जब लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो,…
देहरादून मे संपन्न हुई राज्य स्तरीय दिव्यांगजन प्रतियोगिता में काशीपुर के खिलाड़ियों का दबदबा
काशीपुर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में आकांक्षा और गौतम ने 100 मी और 200 मी अपर लिम्ब मे सिल्वर मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, वही मानिक मनराज में लोअर लिम्ब स्टैंडिंग जैवलिन थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया दोनों ही खिलाड़ी विकलांग कैटागरी के है, यह दोनों खिलाड़ी पिछले 1 साल से एथलेटिक्स प्रशिक्षक सरफराज चौधरी वह मनीषा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल पड़ने पर जिला उत्तराखंड एथलीट चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी जिला कीड़ाधिकारी जानकी करकी प्रभारी स्पोर्ट्स…
महक मोटर ड्राइविंग स्कूल के स्वामी मोबीन खान ने भी लोगों के साथ मनाया सड़क सुरक्षा माह और ली शपथ
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री धाकड़ धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, यह सड़क सुरक्षा माह 16 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक मनाया जा रहा है, सड़क सुरक्षा माह एआरटीओ पूजा न्याल और एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में समय-समय पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस , और स्थानीय पुलिस ने भी समय-समय पर स्कूल कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय में…
