काशीपुर। काशीपुर के ब्लॉक में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आयोजित विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी बिल 2025 पर आधारित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की ग्रामीण रोजगार नीति की जानकारी दी। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा मनरेगा को समाप्त किए जाने की अफवाह निराधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
तेज आवाज डीजे का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल
काशीपुर। तीन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निझडा फार्म जसपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार पुत्र सतीश कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 फरवरी की दोपहर अपने घर पर था। घर के पास फैमिली मार्ट एण्ड रेस्टोरेंट पर आदित्य नेगी पुत्र नरेन्द्र सिह नेगी, नीरज नेगी, गुररानी व 5 अन्य व्यक्ति शाराब पी…
दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस को ज्ञापन देकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की
काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को शिवलालपुर डल्लू के दर्जनों ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम शिवलालपुर डल्लू से एक लिंक रोड कुंडेश्वरी मार्ग से केवीएस सरिया फैक्ट्री तक जाती है जिस पर लगतार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कहा कि एक मटर प्लांट से निकलने वाले छिलके की ट्राली निकलने से वाहनों को नुकसान हो रहा है। कहा कि मार्ग से गुजरने…
कृषि मंत्री और महापौर ने संयुक्त रूप से डिजाइनर बुटीक का उद्घाटन किया
काशीपुर। आज यहां स्टेडियम तिराहे के पास प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी दर्जा कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला महापौर दीपक बाली जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं पीसीयू अध्यक्ष राम मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से नए खुले ओरा डिजाइनर बुटीक का संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया। यह बुटीक जसपुर क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की धर्मपत्नी श्रीमती अमनदीप कौर और उनकी बहन सिमरनजीत कौर द्वारा खोला गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फोर लोकल के सपने को साकार करते हुए खोला है। इससे स्थानीय…
महापौर ने कांवरियों के लिए दो बसों को झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया
काशीपुर। महापौर ने आज यहां रामलीला मैदान से कांवरियों के लिए दो बसों को झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि शिव भक्तो को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी और कावर यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में रोशनी और सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। महापौर ने कहा कि कावड़ यात्रा के मार्ग में मांस आदि की दुकाने बंद कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि महापौर श्री बाली ने पिछले वर्ष भी कांवरियों की दो बसों को अपने खर्चे से हरिद्वार रवाना किया था। आज कांवरियों को…
मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे से लेकर मदरसा ट्रस्ट की जमीन तक, सीएम धामी का विपक्ष पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग आज मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कर रहे हैं, यदि वे उस समय सत्ता में आते तो निश्चित रूप से उसी दिशा में आगे बढ़ते, और यह सच्चाई अब जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह यह पूरा मामला सामने आया है, उससे स्थिति साफ हो गई है और संबंधित प्रकरण में…
पिथौरागढ़ में सीमावर्ती युवाओं के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती-पूर्व सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
गृह मंत्रालय एवं सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय के निर्देशानुसार सोमवार को 55वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पिथौरागढ़ के तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और युवतियों के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती-पूर्व सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में निवास करने वाले युवाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें देश की सुरक्षा से जोड़ना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कमांडेंट आशीष कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय पिथौरागढ़ के साथ-साथ सीमा चौकी जौलजीबी, झुलाघाट और बगडीहाट में एक…
काशीपुर में खनन डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग, चालक फरार
काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया, जब खनन कार्य में लगे एक डंपर की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी जयपाल सिंह सुबह करीब आठ बजे अपने घर से बाहर निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात खनन डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि जयपाल सिंह…
प्रदेश में भोजन माताओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव
:प्रदेश में लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रही भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इनके मानदेय में बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भी राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का मुद्दा मजबूती से रखा गया था। वर्तमान में प्रदेश में 40 हजार से अधिक…
कोटद्वार विवाद में सामने आए दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर दो लाख का इनाम घोषित, पुलिस जांच में जुटी
कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चाओं में आए मोहम्मद दीपक कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकियां मिलने और दो लाख रुपये का इनाम घोषित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और चिंता का माहौल बन गया है। दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रथम दृष्टया आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष, निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में की गई है, जबकि…
