अनमोल फाउंडेशन से दिव्यांग बालक लापता, तलाश जारी

काशीपुर। काशीपुर स्थित अनमोल फाउंडेशन से एक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दास महतो नामक बालक, जो बोलने और सुनने में असमर्थ है, दिनांक 24 जनवरी 2026 की सुबह अनमोल फाउंडेशन से कहीं चला गया और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस संबंध में कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा बालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ संभावित स्थानों…

दून चिंतन शिविर में सीएम धामी सख्त, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—आदेशों के अक्षरशः पालन के निर्देश

देहरादून। सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित दून चिंतन शिविर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनसेवा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और निर्णयों का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों का अक्षरशः पालन…

803 गांवों का इंतजार खत्म करने की तैयारी, पंचायत भवनों के लिए बजट होगा दोगुना

देहरादून। उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। पंचायत भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की 1300 से अधिक ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। पंचायती…

‘मन की बात’ में शामिल हुए सीएम धामी, UCC को बताया उत्तराखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड की दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 27 जनवरी का दिन राज्य के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था, लेकिन…

चंद्रावती महाविद्यालय में मनाया 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योेजना के स्वयं सेवियों, समस्त प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ दिलायी। कैम्पस एम्बेसडर डॉ0 रंजना ने समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रओं को मतदाता दिवस की थीम माई इंड़िया माई भारत एंव सीटिजन एट द हार्ट एण्ड इंडियन…

महिला अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बार प्रतिनिधिमंडल मिला आईजी से

काशीपुर। महिला अधिवक्ता व उनके परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आईजी कुमाऊँ मंडल रिद्धिम अग्रवाल से नैनीताल में मिला। उन्होंने आईजी को ज्ञापन देकर कहा कि बीती 18 जनवरी को एडवोकेट शबाना अपने परिवार के साथ नैनीताल जा रही था। वुडलैंड वाटरफॉल के पास कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की। इस प्रकरण में पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। आईजी कुमाऊं अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल…

शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन व्रत

काशीपुर। प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज और उनके शिष्यों के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार और अपमान के विरुद्ध महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखकर भाजपा सरकार के विरुद्ध अहिंसात्मक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने काशीपुर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चेती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित होकर काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास के कार्यक्रम का…

मौन व्रत रख महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

काशीपुर : प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज और उनके शिष्यों के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार और अपमान के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने काशीपुर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चैती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित होकर काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास के कार्यक्रम…

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जागरूकता

काशीपुर। स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली से आई टीम के कलाकारों ने नगर निगम की ओर से शहर में जनजागरूकता की अनूठी पहल शुरू की है। इसी क्रम में मुख्य बाजार में नगर निगम कार्यालय के सामने कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूखे और गीले कचरे के सही निस्तारण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता में नागरिकों की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हास्यदृव्यंग्यपूर्ण संवादों के जरिए यह बताया गया कि कूड़ा चाहे थोड़ा हो या ज्यादा, उसे…

विजन 2047 को लेकर सीएम धामी का प्रशासन को मंत्र, टीम उत्तराखंड बनकर 25 वर्षों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

देहरादून। सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर एवं ‘डायलॉग ऑन विजन 2047’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प किसी एक सरकार, एक कार्यकाल या एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक और दीर्घकालिक…