रादून। देहरादून की अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक गंभीर आपराधिक कृत्य करने के दोषी एयरफोर्स कर्मी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने फैसले में इस मामले को अत्यंत गंभीर और विकृत मानसिकता से जुड़ा बताते हुए कहा कि इस तरह के अपराध बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को गहरे स्तर पर नुकसान पहुंचाते हैं और समाज के लिए अत्यंत घातक हैं। न्यायालय में प्रस्तुत तथ्यों के अनुसार, आरोपी ने…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
निर्यात तैयारी सूचकांक–2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान
देहरादून।नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक–2024 (Export Preparedness Index–2024) में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए छोटे राज्यों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि ने राज्य की औद्योगिक, व्यापारिक और नीतिगत क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।इस श्रेणी में उत्तराखंड के बाद जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव और गोवा का स्थान रहा। नीति आयोग के इस सूचकांक में राज्यों की नीतिगत व्यवस्था, अवसंरचना, व्यापार सहयोग, निर्यात संवर्धन और संस्थागत ढांचे…
वैश्य महासभा पदाधिकारियों ने मकर संक्रान्ति पर किया खिचड़ी का वितरण
काशीपुर। कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने खिचड़ी का स्टाल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया। खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ पी. सी.यू चेयरमैन राम मेहरोत्रा प्रतिष्ठित उद्योग पति देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने खिचड़ी बांटते हुए किया। हिंदुओं के विशेष पर्व तथा उत्तरायणी के प्रतीक मकर संक्रान्ति पर मौजूद अतिथियों ने एक दूसरे की सुख-समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान सूर्य से कामना की। साथ ही कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष एम पी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश…
मकर संक्रांति पर फाउंडेशन ने किया गर्म कपड़ों का वितरण
काशीपुर। काशीपुर राइर्जिंग फाउंडेशन द्वारा मकर संक्रांति पर बुजुर्ग तथा महिलाओ, बच्चों को बाशीयों वाले मंदिर में गर्म कपडे ,मोजे स्क्रप, मफलर, कंबल, खाने के सामान वितरित किये। इस दौरान काशीपुर राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा राय, सचिव, अनुपमा, हेमा शालिनी, काजल, तन्वी, सोमा मंजू, सुरभि, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित रही।
मृतक किसान सुखवंत सिंह की पत्नी का भावनात्मक बयान
काशीपुर। मृतक किसान सुखवंत सिंह की असामयिक मृत्यु के बाद शोकाकुल परिवार ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया है। मृतक की पत्नी प्रदीप कौर ने एक भावुक बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्हें उत्तराखड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष जांच पर पूरा भरोसा है। ‘सरकार हमारे साथ खड़ी है’ इससे बड़ी बात हमारे लिए क्या हो सकती है। प्रदीप कौर ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिए गए सांत्वना और आश्वासन के बाद वे पुलिस की अब तक की कार्रवाई…
उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ, बोले सीएम धामी—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, पर्यटन से बनेगा रोजगार
उत्तरकाशी।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध एवं पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माघ मेले के शुभारंभ अवसर पर कहा कि उत्तरकाशी आज केवल धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान ही नहीं बना रहा,…
महापौर दीपक बाली ने किया उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का उद्घाटन
काशीपुर। मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में उत्तरायणी मकर संक्रांति मेला समिति द्वारा पिछले 28 वर्षों से निरंतर लगते चले आ रहे 29 वे शानदार उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले का पूजा अर्चना के बाद महापौर दीपक बाली ने उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का महत्व आध्यात्मिक भी है और वैज्ञानिक भी। उन्होंने कहा कि हम सभी मकर संक्रांति को सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाते हैं। हमारी संस्कृति में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। उन्होंने…
एलटी विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी, 25 जनवरी को होगी परीक्षा
देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने एलटी विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल 128 पदों के लिए यह परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी…
काशीपुर बार एसोसिएशन ने लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया
काशीपुर। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने लोहड़ी पर्व बार सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया । इस मौके पर बोलते हुए बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की लोहड़ी का पर्व खुशी का संदेश देता है और मानवीय एकता का प्रतीक है इस मौके पर बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखें और लोहड़ी के महत्व को समझाया। इस मौके अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत चौहान ,उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी ,कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा,पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति,…
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को माल समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। हाई वोल्टेज लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर से तार व तेल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ट्रांसफार्मर तार, तेल, नकद धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।कुंडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुदइयावाला क्षेत्र स्थित लिप्टिस के बाग के पास एक महेन्द्रा पिकअप वाहन सं. यूपी30एटी-2804 से माल गोदाम रोड, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली निवासी रईस अहमद पुत्र रियासत अली व गुना जवार, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली…
