जसपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि कांग्रेस को अंकिता भंडारी के न्याय से कोई वास्ता नहीं, बल्कि वह अपनी राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसीलिए अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे संवेदनशील मुद्दे को वह राजनीतिक हथियार बना रही है। डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि धामी सरकार ने मजबूत पैरवी कर इस हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलायी। विपक्ष को इसमें कुछ चूक लगती है तो वह न्यायालय को तथ्यों से अवगत करा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सुनियोजित रणनीति के तहत भाजपा…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
अंकिता भंडारी केस में भाजपा द्वारा कांग्रेस का बार-बार पुतला फूंकना भाजपा की खीज बताता है- अलका
काशीपुर : अंकिता भंडारी केस में भाजपा द्वारा कांग्रेस का बार-बार पुतला फूंकना भाजपा की खीज बताता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सच को दबा नहीं सकती। सरकार के शब्दों में न्याय की जगह जवाबदेही से बचने का नजरिया दिखाई देता है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा अंकिता भंडारी हत्या की सीबीआई जांच की मांग करने पर मानहानि का मुकदमा दिल्ली में दर्ज करने की धमकी दी जा रही है, यह मुकदमा जन…
बच्चा मोबाइल छोड़कर मंदिर चला जाए तो समझो संस्कार जीत गए: उर्वशी बाली
काशीपुर। उर्वशी दत्त बाली ने हिंदू वाहिनी संगठन के साथ नववर्ष 2026 की शुरुआत सनातन एकता के संकल्प के साथ की। संकल्प लिया गया कि सनातनी परिवारों और उनके बच्चों के साथ हर मंगलवार को किसी न किसी मंदिर के सामने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संकल्प से जुड़ते हुए अपने नाम दर्ज कराए और संकल्प लिया कि “अगला मंगलवार हमारा है, हमारा है की होड सी लग गई ।”सभी भक्तजनों से आह्वान किया गया कि वे अगले मंगलवार…
जलस्रोतों के पुनर्जीवन को सरकार का बड़ा कदम, पौड़ी-नैनीताल में नदी संरक्षण और भूजल रिचार्ज कार्यों के लिए 5.19 करोड़ स्वीकृत
देहरादून। प्राकृतिक जलस्रोतों और वर्षा आधारित नदियों के पुनर्जीवन को लेकर राज्य सरकार ने गंभीर पहल की है। स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन प्राधिकरण (सारा) के तहत पौड़ी जिले की दो और नैनीताल जिले की एक नदी की सहायक नदियों व जलसमेट क्षेत्रों में जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज से जुड़े कार्यों के लिए शासन ने 5.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर क्षेत्रों में भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से रिचार्ज शाफ्ट से जुड़े कार्य भी कराए जाएंगे।पौड़ी जिले में पश्चिमी नयार नदी…
अंकिता भंडारी मामले पर सीएम धामी का स्पष्ट संदेश— हर जांच को तैयार सरकार, सबूत मिले तो कोई नहीं बचेगा
अंकिता भंडारी हत्या मामले से जुड़े एक ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार खुलकर सरकार का पक्ष रखा है। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर की जांच कराने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और न्याय को लेकर उनकी भावनाओं, अपेक्षाओं और मांगों के अनुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो…
नाबालिग होने की पुष्टि पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13 साल से जेल में बंद हत्या के दोषी की तत्काल रिहाई के आदेश
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एक अहम और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने हत्या के एक मामले में पिछले 13 वर्षों से जेल में बंद कैदी को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अपराध के समय आरोपी नाबालिग था, ऐसे में उसे दी गई आजीवन कारावास की सजा कानूनन टिकाऊ नहीं है।मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ के समक्ष हुई। प्रकरण वर्ष 2003 का है, जब रुड़की क्षेत्र में हत्या और लूट…
काशीपुर को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर साफ और सुंदर बनाया जाएगा- महापौर
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि अब वह समय दूर नहीं जब काशीपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए, लिए गए संकल्प को काशीपुर की देवतुल्य जनता के साथ मिलकर नगर निगम कोई कसर नहीं छोड़ेगी और काशीपुर को इंदौर और भोपाल की तर्ज पर साफ और सुंदर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी जी की स्वच्छता के प्रति चलाई जा रही मुहिम में काशीपुर के जन-जन को जोड़ा जाएगा और स्वच्छता साथी बनाकर शहर में व्याप्त गंदगी…
श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर काशीपुर में निकाला विशाल नगर कीर्तन
काशीपुर। श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर काशीपुर में आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरू गोविन्द सिंह जी के पावन नाम की जबर्दस्त धूम रही। महिलाओं ने कीर्तन किया। फूलों से सजी पालकी आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस, राजनीतिक जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन पालकी के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज इलाकावासी सिख समाज के लोग मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब (बड़ा गुरूद्वारा)…
महापौर ने काशीपुर की सुंदरता में बढ़ाया एक और कदम: रजत जयंती पार्क का किया शिलान्यास
काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट और विकास के प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते काशीपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में विकास का एक ओर कदम बढ़ाते हुए महापौर दीपक बाली ने आज यहां मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर रोड पर स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के बाहर देवभूमि रजत जयंती पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क एक करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा और काशीपुर के सौंदर्य करण में…
इंदौर में प्रदूषित पानी से हुई दुर्घटना को महापौर ने लिया गंभीरता से ,जल संस्थान को लिखा पत्र
काशीपुर। इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई मानवीय क्षति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए महापौर दीपक बाली नेउत्तराखड जल संस्थान रामनगर के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर काशीपुरनगर निगम क्षेत्र में जनता जनार्दन को आपूर्ति किये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता अनुपालित करने एवं नाले/नालियों के समीप स्थापित पाईपलाईन लीकेज के विशेष परीक्षण करने को कहा है। पूरे उत्तराखंड में महापौर दीपक बाली अकेले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने इंदौर की घटना को तत्काल गंभीरता से लिया है और जल संस्थान को पत्र लिखा है। अधिशासी अभियंता को लिखे…
