पदोन्नति की रफ्तार बनी पुलिस में असंतोष की वजह, दरोगा वर्ग में बढ़ी मायूसी

उत्तराखंड पुलिस में बीते वर्ष विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में पदोन्नतियां होने के बावजूद एक वर्ग ऐसा है, जिसमें असंतोष और मायूसी साफ नजर आने लगी है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कई दरोगा अब सेवानिवृत्ति की दहलीज पर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके कंधों पर अब तक इंस्पेक्टर का तीसरा सितारा नहीं लग पाया है। इस स्थिति को लेकर विभाग के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।दरअसल, उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर पदों की संख्या सीमित होने के कारण पदोन्नति की प्रक्रिया धीमी चल…

फर्जी फर्म के नाम खुले खाते से देशभर में साइबर ठगी, 12 राज्यों के 22 लोगों से 2.44 लाख की ठगी का खुलासा

सितारगंज में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें देश के 12 राज्यों के 22 लोगों से कुल 2.44 लाख रुपये की ठगी की गई। यह रकम स्थानीय एसबीआई शाखा में जोशान ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खोले गए एक फर्जी बैंक खाते में जमा कराई जा रही थी। पुलिस ने खाता संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (एनसीआरपी)…

कोहरे और पाले से बढ़ेगी ठंड, मैदानी इलाकों में शीत दिवस जैसे हालात की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर सख्त होने जा रहा है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले की मार से ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक ठिठुरन भरे हालात बने रह सकते हैं। खासतौर पर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते शीत दिवस जैसी स्थिति रहने की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों…

परिवार रजिस्टर की एंट्री पर सख्ती, उत्तराखंड में नई नियमावली लाने की तैयारी

उत्तराखंड में अब परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराना पहले जितना आसान नहीं रहेगा। सीमावर्ती और शहरी क्षेत्रों में अवैध बसावट, फर्जी प्रविष्टियों और बढ़ती अनियमितताओं को देखते हुए राज्य सरकार परिवार रजिस्टर से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को सख्त और पारदर्शी बनाने जा रही है। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में नई नियमावली का प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिए हैं कि मौजूदा नियम कमजोर और अस्पष्ट हैं, जिनका लगातार दुरुपयोग हो रहा है, जो राज्य के दीर्घकालिक हितों के लिए ठीक नहीं है।मुख्यमंत्री ने बताया…

सीबकथोर्न बनेगा उच्च हिमालयी किसानों की आर्थिकी का आधार, सरकार बना रही ठोस कार्य योजना

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर सीबकथोर्न फल अब किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत जरिया बनने जा रहा है। प्रदेश सरकार सीबकथोर्न के उत्पादन को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर रही है। पिथौरागढ़ जिले की दारमा और व्यास घाटी में वन विभाग ने पहले ही इसकी खेती को प्रोत्साहित करने की पहल शुरू कर दी है, जिससे स्थानीय किसानों में नई उम्मीद जगी है।सीबकथोर्न न केवल औषधीय दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी इसकी अहम भूमिका है।…

महासू देवता मंदिर में ग्रामीणों का बड़ा फैसला, शादी-विवाह में फिजूलखर्ची पर सख्त रोक

खत शिलगांव के पंचरा-भंजरा स्थित महासू देवता मंदिर परिसर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक आयोजनों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक सुधार से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए, जिनका उद्देश्य अनावश्यक खर्च पर रोक लगाना और पारंपरिक सादगी को बढ़ावा देना है।ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि अब किसी भी विवाह समारोह का आयोजन महंगे होटलों, रिसॉर्ट, पार्क या अन्य लग्जरी स्थानों पर नहीं किया जाएगा। विवाह कार्यक्रम केवल गांव या पारंपरिक रूप से…

2027 की तैयारी में सरकार, विकास-सुशासन और सांस्कृतिक एजेंडे से मजबूत हो रही सियासी पिच

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी राज्य के विकास, विरासत संरक्षण, सुशासन और डेमोग्राफिक बदलाव से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं। वे विभिन्न मंचों से घुसपैठ, अतिक्रमण और कानून-व्यवस्था जैसे संवेदनशील विषयों पर भी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री एक ओर जहां विकास कार्यों को अपनी सरकार की उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वैचारिक मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाकर राजनीतिक आधार को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। इसे 2027 के विधानसभा चुनावों की…

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: प्रदेश में 1046 पदों पर जल्द होगी भर्ती, आउटसोर्स से भरे जाएंगे वार्ड ब्वाय और पर्यावरण मित्र के पद

देहरादून। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे वार्ड ब्वाय और पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों को शीघ्र आउटसोर्स के माध्यम से भरने जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो और जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए, ताकि अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुचारू…

यूपीएससी में चयन का झांसा देकर युवक से ठगी, फर्जी रिजल्ट भेजकर ऐंठे हजारों रुपये

देहरादून/मसूरी। यूपीएससी परीक्षा में चयन का झूठा दावा कर एक युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। आवश्यक पूछताछ के लिए पीड़ित युवक को कोतवाली मसूरी लाया गया, जहां थाने में हुई पूछताछ के दौरान सामने आया कि युवक उच्च शिक्षित है और वर्तमान में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। युवक ने पूरे मामले को लेकर पुलिस को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।जांच में खुलासा हुआ कि पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह द्वारा यूपीएससी परीक्षा में चयन कराने का…

सीएम धामी ने डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि की ट्रांसफर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने यह राशि कैंप कार्यालय से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से भेजी, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता मिल सके।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा…