धौलादेवी विकासखंड की ग्राम पंचायत कोल में प्रथम खुली ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की शांति, सामाजिक व्यवस्था और अनुशासन को बनाए रखने को लेकर एक अहम और सख्त निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर गांव की शांति भंग करने या अशांति फैलाने का प्रयास करता है, तो उस पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही निर्णय का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ग्रामवासियों की ओर से कानूनी…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
पानी की निकासी न होने के कारण नाले का पानी सड़क पर फैलने से लोगों को हो रही परेशानी
काशीपुर। नगर के गैंग बाबा रोड से गुरुद्वारा रोड पर नाला तो बना दिया, लेकिन आगे पानी की निकासी न होने के कारण नाले का पानी सड़क पर फैलने लगा है। सड़क पर बहते पानी के कारण जहां पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दोपहिया वाहन चालक पर पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं इस सड़क से स्कूली बच्चे समेत श्रद्धालु गुरूनानक कॉलेज समेत उदयराज कॉलेज, गुरूद्वारा व नागनाथ मंदिर व गंगे बाबा मंदिर में मत्था टेकने जाते हैं।…
मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
काशीपुर। मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और रोजगार से खिलवाड़ करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरिया में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आहूत विशाल धरना प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को एक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट में संशोधन करके भाजपा रोजगार गारंटी का अस्तित्व ऽत्म…
भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने धान के भुगतान को लेकर किया धरना प्रदर्शन शुरू
काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तलेकाशीपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के समक्ष आज किसानों ने धान खरीद के भुगतान में हो रही भारी देरी के विरोध में धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि वर्ष 2025 में यूसीएफ द्वारा खरीदे गए हजारों क्विंटल धान का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं।धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि अक्टूबर माह में खरीदा गया अधिकांश धान अब तक पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया, जिसके कारण भुगतान लंबित है।…
बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
काशीपुर। इंडस्ट्रियल एरिया महुआखेड़ागंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में तैनात गार्ड करमवीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह का शव फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गार्ड के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने ममाले में फैक्ट्री स्वामी समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।बता दें यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम सैदपुरा निवासी करमवीर सिंह इंडस्ट्रियल एरिया महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड थे और फैक्ट्री परिसर में ही रहते…
नवदिवसीय श्री राम कथा की अमृत वर्षा आज छठे दिन भी जारी
काशीपुर। नवदिवसीय श्री राम कथा की अमृत वर्षा के छठे दिन महाराजा अग्रसेन उद्यान में कथा व्यास मानस मर्मज्ञ पूज्य पाद पंडित बृजेश जी पाठक ने श्री राम चरित मानस के अयोध्या कांड के दोहा संख्या 130 की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह दोहा भैया श्री लक्ष्मण जी व श्री हनुमान जी पर पूरी तरह लागू होता है क्योंकि श्री लऽन लाल जी व श्री हनुमान जी दो ऐसे पात्र हैं जो प्रभु श्री राम को सदैव हर प्रकार से अपना स्वामी, सखा, पिता, माता व गुरु…
फायर यूनिट की सूझबूझ से दुकान में लगी आग को सकुशल बुझाया गया
काशीपुर। शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। फायर यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग को बुझा दिया। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आज सुबह फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला गिरीताल स्थित एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन काशीपुर से लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि विशाल भारद्वाज की दुकान में आग अंगूठी (शॉर्ट सर्किट/हीटिंग उपकरण)…
जमुई के पास बड़ा रेल हादसा, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर मालगाड़ी के 17 डिब्बे डिरेल, 13 घंटे तक ठप रहा रेल परिचालन, 9 ट्रेनें डायवर्ट, यात्रियों को भारी परेशानी
बिहार के जमुई जिले में जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जिससे पटना–हावड़ा समेत कई महत्वपूर्ण रेल रूटों पर लंबा असर पड़ा। टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल के समीप आसनसोल से झाझा की ओर जा रही अपलाइन मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के कुल 17 डिब्बे डिरेल हो गए, जिनमें से कई डिब्बे रेलवे पुल पर ही पलट गए, जबकि कुछ डिब्बे नीचे नदी में गिर गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में तेज आवाज…
नकल माफियाओं पर सीएम धामी सख्त, बोले– उत्तराखंड में अब नकल की कोई जगह नहीं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के बाद अब नकल करने और कराने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है। जनपद नैनीताल में रविवार को आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव–2025 के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नकल को एक संगठित अपराध और उद्योग के रूप में चलाने वाले माफियाओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अब…
देहरादून में त्रिपुरा के एंजेल चकमा की हत्या से मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देश, अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
राजधानी देहरादून में त्रिपुरा निवासी युवक एंजेल चकमा की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस गंभीर घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तराखंड के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से मामले की पूरी जानकारी साझा की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस तरह की घटनाएं उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों…
