देहरादून:उत्तराखंड के सरकारी शिक्षकों की पदोन्नति का मामला हाईकोर्ट में सुर्खियों में है। शिक्षकों और विभाग के बीच विवाद का केंद्र बनी यह प्रक्रिया अब न्यायालय के फैसले पर टिकी हुई है। इस मामले में सुनवाई सात अक्तूबर को होने वाली है।राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रमेश पैन्युली ने बताया कि कई शिक्षक 35 साल की सेवा के बाद भी एक ही पद पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि उनके पदोन्नति के लंबित मामले अब तक निपटाए नहीं गए हैं।शिक्षक संघ ने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में…
Category: अन्य ख़बरें
महापौर दीपक बाली बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर नगर के महापौर दीपक बाली अब राष्ट्रीय क्षितिज पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। अखिल भारतीय महापौर परिषद की सत्र 2025 की नई कार्यकारिणी में दीपक बाली को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उपलब्धि न केवल काशीपुर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बन गई है।नई कार्यकारिणी का गठन दिल्ली स्थित परिषद कार्यालय में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में किया गया। परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रेणु बाला गुप्ता ने…
12-06 ग्राम हैरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। एसपी सिटी व सीओ के निर्देशन में कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत मानपुर रोड स्थित नौगजा मजार के पास से एक आरोपी को गिरफ्रतार कर जमातलाशी में उसके पास से 12-06 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मोटरसाईकिल पल्सर को भी अपने कब्जे में लेकर उसको सीज कर दिया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान मौहल्ला अल्लीखां निवासी मोहम्मद नाजिर पुत्र मोहम्मद नासिर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान…
दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन
काशीपुर। दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने विजेता टीम कुंडेश्वरी फुटबाल क्लब को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबला कुडेंश्वरी और काशीपुर स्टेडियम क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान 4-3 स्कोर के साथ कुंडेश्वरी फुटबाल क्लब ने मैच जीत लिया। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र की यह पहल न सिर्फ खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है बल्कि युवाओं को मोबाइल और अन्य नकारात्मक आदतों से दूर रखने का…
गायत्री शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ कलश यात्रा से प्रांरभ
काशीपुर। रामपुरम् स्थित गायत्री शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ कलश यात्रा से प्रांरभ हुआ। कलश यात्रा मां बाल सुंदरी चेती मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई। गायत्री मंत्र उच्चारण, भारत माता की जय, एक बनेंगे-नेक बनेंगे, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा, मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान, मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता, आप है’ जैसे प्रभारी जयघोष जनमानस को नई दिशा देने में सार्थक है, कलश यात्र में लगभग 500 महिलाओं ने श्रद्धा भाव से कलश सिर पर धारण किया। अधिकांश महिलाएं नंगे पैर कलश यात्र पर…
कांग्रेस के नवचेतना भवन से स्वर्गीय चौधरी समरपाल सिंह जी की फोटो हटाने पर जाट समाज में रोष व्याप्त
काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व प्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री रहे स्वर्गीय चौधरी समरपाल सिंह की फोटो कांग्रेसियों द्वारा यहां द्रोणासागर स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन से हटाये जाने से जाट समाज में भारी रोष व्याप्त हो गया। स्व. चौधरी समरपाल सिंह जी की पुत्री भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने इस प्रकरण की घोर निन्दा करते हुए इसे कुछ कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता बताया। मुक्ता सिंह ने कहा कि उनके पिता चौधरी समरपाल सिंह ने कांग्रेस पार्टी के लिए अपना सारा जीवन समर्पित किया। जिन लोगों ने उनकी…
कार और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में महिला समेत आधा दर्जन लोग चोटिल
काशीपुर। हाईवे गिन्नी खेड़ा पॉइंट पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को 108 आपातकालीन सेवा टीम ने काशीपुर नगर के एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को उपचार हेतु तुरंत…
पूर्णिमा की रात में अभिमंत्रित चंद्र किरणों के बीच तैयार खीर श्वांस रोगियों के लिए रामबाण औषधीय युक्त खीर के लिए पंजीकरण शुरू
काशीपुर। काशीपुर के मुख्य बाजार स्थित श्री राधेहरि सत्संग आयुर्वेदिक धर्मार्थ औषधालय में शरद पूर्णिमा के दिन गला, श्वांस तथा फेफड़ें संबंधी रोगियों को औषधीय गुण युक्त खीर खिलाई जाने को लेकर औषधालय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औषधालय वैद्य राकेश उपाध्याय ने बताया कि 6 अक्टूबर शरद पूर्णिमा की रात्रि में चन्द्रमा की किरणों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित खीर तैयार की जायेगी।और सुबह चार बजे से औषधालय में खिलाई व वितरित की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि औषधीय गुण युक्त खीर…
अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर पर नहीं पहुंचा धान का एक भी दाना
शासन के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर में धान क्रय केंद्र खोल दिए गए हों,मगर किसी भी केंद्र में धान का एक भी दाना नहीं पहुंचा। इससे तराजू धान के लिए तरस रहा है । जिले में एक अक्टूबर को विभिन्न एजेंसियों के 254 क्रय केंद खोले गए हैं। जहां पर सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए प्रति क्विंटल है। नियम के तहत 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान की खरीद केंद्रों में नहीं होगी। कुमाऊं में इस बार…
पुलिस ने न्यायालय में उपस्थित न होने वाले सात वारंटियों को गिरफ्तार किया
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में उपस्थित न होने वाले सात वारंटियों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 15 छिद्धी हलवाई के पास निवासी साजिद हुसैन पुत्र जमीर हुसैन, पशु विहार कॉलोनी पक्काकोट निवासी विनीत शर्मा पुत्र धर्मपाल शर्मा, मजरा रोड लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी शकील अहमद पुत्र अमानत हुसैन, अलीगंज बस अड्डा टांडा निवासी मुकुल अस्थाना पुत्र रमाकान्त अस्थाना, मानपुर रोड कचनाल गाजी निवासी जितेंद्र सिंह यादव पुत्र प्रेम पाल सिंह, डिफेंस कॉलोनी श्यामपुरम् निवासी प्रेम सिंह पादरी पुत्र छोटेलाल व मौहल्ला लाहोरियान निवासी मोहित शर्मा पुत्र…
