स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय बालक बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

काशीपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ब्लाक स्तरीय बालक बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने बाक्सिंग खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया। आयोजित ब्लाक स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 14,17 तथा 19 के विभिन्न भारों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने पठन पाठन के साथ साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-अंडर -14,बालक वर्ग में 50 किग्रा भार में हेमंत प्रथम, अंडर -17, 46…

नदियां ले गईं घर-धन-पशुधन और पुल, एक्सपर्ट की चेतावनी- नहीं चेते तो आएगी और बड़ी तबाही

नई दिल्ली। हिमालय की नदियों ने एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास पूरे देश को करा दिया है। नदियों के रौद्र रूप ने घर-धन, पशुधन से लेकर पुल और आशियाने तक बहा दिए। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले समय में और बड़ी तबाही देखने को मिलेगी।उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा के दबाव ने नदियों के सीमित प्रवाह को मानो गुस्सैल बना दिया। नदियों के प्रचंड रूप से जो भी उनकी जद में आया, बह…

गैरहाजिर डॉक्टरों को घर भेजा, जल्द होंगी 300 नई भर्तियां: ऐक्शन मोड में धामी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ऐक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 56 बांडधारी डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 300 नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि राज्य सरकार का स्पष्ट…

यातायात व सीपीयू ने रेट्रो साइलेंसर, ब्लैक फिल्म व नाबालिग वाहन चालकों पर नकेल कसने को लेकर अभियान चलाया

काशीपुर। यातायात व सीपीयू ने शहर में रेट्रो साइलेंसर, ब्लैक फिल्म व नाबालिग वाहन चालकों पर नकेल कसने को लेकर अभियान चलाया। 15 दिन में पुलिस ने 96 वाहनों का चालान और 15 वाहनों को सीज किया है। सड़कों पर बेखोफ दौड़ रही रेट्रो साइलेंसर बाइक, ब्लैक फिल्म लगी कार व नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की। वहीं जिन वाहन चालकों के कागजात पूरे नहीं थे उनको सीज किया गया। यातायात पुलिस प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि 23 अगस्त से ट्रैफिक पुलिस…

ग्राम मोतीपुर बैलजोड़ी में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम मोतीपुर बैलजोड़ी में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसान अपनी खेती की अच्छी सी तैयारी कर ले, जिन गन्ना किसानों के खेत में पानी भरा हुआ है वह अपनी खेतों से जल निकासी का उत्तम प्रबंध कर ले। प्रत्येक गन्ना कृषक अपनी खेत का निरीक्षण करें तथा जो भी बीमारी के लक्षण…

सूर्या रोशनी प्लांट में गणपति प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत हरियावाला स्थित सूर्या रोशनी काशीपुर प्लांट में गणपति प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मिट्टी से भगवान श्री गणेश की सुंदर व आकर्षक प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों को मिट्टी उपलब्ध कराई गई और निर्धारित समय में गणेश जी की प्रतिमा बनाने का कार्य शुरू हुआ। छोटे-छोटे हाथों से मिट्टी को आकार देते हुए बच्चों…

काशीपुर डिपो की दो बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री पकड़े

काशीपुर। रोडवेज परिवहन निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए काशीपुर डिपो की दो बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गये हैं। बताया जाता है कि यह खेल परिचालकों की मिलीभगत से चल रहा था। पता चला है कि काशीपुर से टनकपुर जा रही एक बस को मुख्यालय से आये अधिकारियों ने बीच रास्ते में रोककर जांच की। जांच के दौरान जब यात्रियों से टिकट मांगा गया तो कई लोग बिना टिकट सफर करते पाए गये। यह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। मौके पर ही…

6 सितंबर को हुए प्रदर्शन को लेकर पार्षद गुंजन प्रजापति ने एक सोची समझी साजिश करार दिया

काशीपुर। जलभराव की समस्या का समाधन न होने के कारण पार्षद गुंजन प्रजापति ने उक्त धरना प्रदर्शन को एक सोची समझी साजिश करार दिया।शनिवार को नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन के मामले में आज वार्ड पार्षद गुंजन प्रजापति ने उक्त धरना प्रदर्शन को एक सोची समझी साजिश करार दिया। आज अपने निवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन कर पार्षद गुंजन प्रजापति ने बताया कि वह वार्ड नं- 13 में विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, परंतु वार्ड के विकास में कुछ लोग बाधा डाल रहे है। जिसमें…

दूसरे नेता जहां सोचना बंद करते हैं दीपक बाली वहां से सोचना शुरु करते है: मदन मोहन जिंदल

काशीपुर। क्षेत्र के जाने माने उद्यमी मदन मोहन जिंदल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा की नगर निगम में इस बार महापौर नहीं विकास का फरिश्ता मिला है। मैंने तो आज तक ऐसा मेयर देखा नहीं। उसके अंदर एक जुनून है। अपने शहर के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा है। एक बेहतरीन सोच है, और वह वास्तव में इस काशीपुर को बदलना चाहता है जिसका नाम है दीपक बाली। श्री जिंदल वैसे तो सार्वजनिक जीवन में कोई टीका टिप्पणी नहीं करते लेकिन लगता है दीपक बाली की कार्यप्रणाली…

जल भराव की समस्या को लेकर नगर वासियों का फूटा गुस्सा किया नगर निगम का घेराव

काशीपुर। काशीपुर के वार्ड नं- 13 कविनगर वासियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उनके घरों में बरसाती पानी घुस गया। दर्जनों वार्डवासियों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड पार्षद व उसके पति पर ठेकेदार से मिली भगत का आरोप लगाते हुए जल्द नाली निर्माण की गुहार लगाई है। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में वार्ड नं- 13 कविनगर दक्षिण के निवासियों ने कहा कि उनके घरों के चारों तरफ विगत कई वर्षाे से जलभराव हो रहा है जो…