काशीपुर। काशीपुर की जनता को बेहद पछतावा है कि हमें पूर्व में ऐसा चेयमेन या महापौर क्यों नहीं मिला जिससे हमारा काशीपुर विकास की ओर अग्रसर होता। जनता यह बात किसी और के लिए नहीं अपने चहेते महापौर दीपक बाली के लिए बोल रही है । विकास की दूरगामी सोच इतनी छोटी उम्र में रखना किसी के बस की बात नहीं । यहां बता दें कि काशीपुर के विकास के लिए महापौर दीपक बाली बारीक से बारीक चीजों को ध्यान में रखते हुए काशीपुर को सुंदर व स्वच्छ जल भराव…
Category: अन्य ख़बरें
जनता की हर समस्याओं का ग्राम प्रधान बनने के बाद करूंगी निस्तारण:सोनी कौर
काशीपुर से सट्टे ग्राम किलावली की इस बार ग्राम प्रधान की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसमें कई दावेदारों ने अपनी ताल ठोकी है और सभी अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं, लेकिन जब मीडिया की सर्वे टीम ग्राम किलावली पहुंची तो पता चला कि लगभग 1300 वोट वाली यह सीट वास्तव में एक चौंकाने वाली सीट नजर आ रही है । इस सीट पर सबसे मजबूत सीट गुरमेल सिंह की पत्नी सोनी कौर की मानी जा रही है। जिसका मुख्य कारण है सोनी कौर एक…
काशीपुर में युवक का सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
काशीपुर। काशीपुर में एक घर के अंदर युवक का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी मच गई है जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की है। पता चला है कि नगर क्षेत्र के मोहल्ला अली खां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान यूसुफ पुत्र रहमत अली निवासी अली खान, पुलिस चौकी बांसफोड़ान क्षेत्र के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यूसुफ की मौत करीब तीन दिन पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसका…
राजीव चौधरी मिंटू का चयन थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ
काशीपुर। वर्ल्ड चैंपियन राजीव चौधरी मिंटू का चयन थाईलैंड में 16 से 19 जुलाई तक होने वाली वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्रिटंग चैंपियनशिप में हुआ है। उनके चयन पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बतादें कि राजीव चौधरी पहले भी देश का नाम विश्व में रोशन कर चुके हैं। राजीव चौधरी उत्तराखड समेत काशीपुर की शान को बड़ा रहे हैं। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, नरेंद्र चंद सिंह, विजेंद्र चौधरी, योगेश…
काशीपुर में दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
काशीपुर। आजाद समाज पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के कुमाऊं प्रभारी लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और जिला प्रभारी समर खान अपनी पूरी टीम के साथ काशीपुर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सबसे पहले डॉक्टर एमए राहुल और उनकी टीम द्वारा कुमाऊं प्रभारी लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और जिला प्रभारी समर खान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात डॉक्टर एमए राहुल के नेतृत्व में कई…
जिला पंचायत बैलजूड़ी 35 के विकास कार्यों को धरातल पर लाकर दिखाएंगे: चरणजीत सिंह
काशीपुर। ग्राम बैलजुड़ी 35 से जिला पंचायत सीट के लिए खड़े चरनजीत सिंह एक शिक्षित कर्मठ व ईमानदार व्यक्तित्व के धनी है। लगभग बीस हजार वोट वाली 15 ग्रामों का जिम्मा लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनकी विकास परक सोच को जनता बखूबी समझ चुकी है। यहां बता दें कि चरनजीत सिंह वर्ष 2008 से 2014 तक करनपुर के ग्राम प्रधान रहे, उस दौरान किए गए विकास कार्यों को आज भी जनता सलाम करती है। उसके बाद वर्ष 2014 मैं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे। उसके बाद आज बैलजूड़ी…
सड़क पर कूड़ा डालते महापौर ने निरीक्षण के दौरान रात्रि में दो लोगों को पकड़ा और जमकर फटकार लगाई
काशीपुर। बीती रात सड़क पर खुलेआम कूड़ा फेंक रहे कई लोगों की हालत अचानक महापौर को सामने खड़ा देखकर ठीक ऐसी हो गई जैसे चोरी करते हुए पकड़े जाने पर चोरों की होती है। महापौर ने इन्हे डाटा और फटकारा भी समझाया भी और न मानने पर कार्रवाई करने का भय भी दिखाया जिस पर कूड़ा डालने वाले लोग हाथ जोड़ते नजर आए और डाले गए कूड़े को अपने ड्रम में भरकर वापस ले गए। उल्लेखनीय है कि नगर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर दीपक बाली…
शहर के गेबिया नाले पर अतिक्रमण करने वालों की पैमाइश का कार्य शुरू
काशीपुर। शहर की गेबिया नाले पर अतिक्रमण करने वालों की पैमाइश का कार्य शुरू हो गया। लगभग एक सप्ताह पहले प्राधिकरण, राजस्व, नगर निगम और चकबंदी की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण चिह्नित किया था। बीती तीन जुलाई को एसडीएम कार्यालय में गेबिया नाले की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर बैठक का आयोजन हुआ था। इस दौरान बताया गया कि गेबिया नाला कचनालगाजी से मानपुर, लक्ष्मीपुर पट्टी होते हुए बैलजुड़ी तक जाता है। अतिक्रमण होने से बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। गेबिया नाले पर अतिक्रमण को…
सूर्या रोशनी मैनेजमेंट ने महापौर के कार्यालय में मृतक परिवार को दी पाच लाख की सहायता राशि
काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड में वृहस्पतिवार को हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी श्यामूसिंह यादव के परिजनों को सांत्वना स्वरूप सूर्या रोशनी लिमिटेड के एचआर हेड संजीव कुमार द्वारा दिया गया मुआवजा राशि का चेक नगर निगम महापौर दीपक बाली द्वारा निगम स्थित अपने कार्यालय में मृतक के पिता हरि सिंह को सौंपा गया।। इस चेक के अलावा भी मृतक को और आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा जो इस धनराशि से अलग होगा। वह धन राशि बाद में दी जाएगी। साथ ही मृतक…
भाजपा के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने महापौर दीपक बाली के कार्यों को लेकर की प्रशंसा
काशीपुर। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल नगर निगम पहुंचकर महापौर कार्यालय में काफी समय तक बैठे और जनता के प्रति महापौर की कार्य प्रणाली को देखकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने श्री बाली की काफी प्रशंसा की और कहा कि वर्तमान दौर में जब काशीपुर विकास के क्षेत्र में काफी पिछड गया था ऐसे में काशीपुर के मेयर के रूप में दीपक बाली जैसे तेजतर्रार और ईमानदार तथा विकास के मामले में दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा नेता दीपक बाली जैसे नेता की ही जरूरत थी।…
